{"_id":"6a29c5da06e87de093060980","slug":"blos-will-conduct-door-to-door-voter-verification-from-15th-palwal-news-c-24-1-pal1009-124845-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: 15 से बीएलओ घर-घर करेंगे मतदाताओं का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: 15 से बीएलओ घर-घर करेंगे मतदाताओं का सत्यापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। केंद्र निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूचियों को शुद्ध एवं विश्वसनीय बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू किया है। स्थानीय एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी हरिराम ने बताया कि अभियान के तहत 15 जून से 14 जुलाई तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इस दौरान वे मतदाताओं को दो प्रपत्र उपलब्ध कराएंगे, जिन्हें भरकर जमा करना होगा।
उन्होंने बताया कि 14 जून तक बीएलओ को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यशाला में अतिरिक्त एईआरओ और सुपरवाइजर भी शामिल हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना है। इसके तहत मृत मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे, दोहरी प्रविष्टियां समाप्त की जाएंगी और स्थानांतरित मतदाताओं का रिकॉर्ड अपडेट किया जाएगा। साथ ही नए पात्र मतदाताओं के नाम भी सूची में जोड़े जाएंगे।
निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ को पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने के निर्देश दिए हैं।