फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   BJP wants to make people slaves by changing the law: Karan Dalal

कानून में बदलाव कर भाजपा लोगों को बनाना चाहती है गुलाम : करण दलाल

Thu, 04 Jan 2024 09:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 09:57 PM IST
विज्ञापन
BJP wants to make people slaves by changing the law: Karan Dalal
फोटो 7 में है।
विज्ञापन

कैप्शन: पत्रकारों से बात करते पूर्व मंत्री करण दलाल

------

- सात जनवरी को पलवल में होगा कार्यकर्ता सम्मेलन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। हरियाणा के पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने कानूनों में बदलाव कर आम लोगों पर अत्याचार बढ़ाने का काम किया है। ये कानून पुलिस के हित में हैं। आम लोगों पर अत्याचार तो बढ़ेगा ही साथ ही पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार भी बढ़ेगा। भाजपा केवल और केवल लोगों को गुलाम बनाने में लगी है। पूर्व मंत्री करणसिंह दलाल बृहस्पतिवार को यहां पप्पन प्लाजा में पत्रकारों से बात कर रहे थे। दलाल ने कहा कि सात जनवरी को ब्राह्मण धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उसमें भाजपा के अनैतिक कार्यों तथा पलवल की समस्याओं पर चर्चा कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
दलाल ने कहा कि भाजपा ने नौ साल में एक भी ऐसा काम नहीं किया, जिससे लोगों को फायदा हो। यहां तक कि 2014 से पहले कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू कराए गए विकास कार्य भी आज तक पूरे नहीं किए गए हैं। आज भी पलवल में रसूलपुर रोड पर रेलवे लाइन के ऊपर बनने वाला पुल पूरा नहीं हुआ है। न ही घुघेरा में खेल स्टेडियम का निर्माण सरकार पूरा कर पाई है। सरकारी विभागों में भाजपा सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार काफी बढ़ गया है। लोगों के काम बिना रिश्वत दिए नहीं होते हैं। उन्होंने कहा कि आज हर आदमी किसी ने किसी समस्या से घिरा हुआ है। कहीं कर्मचारी तो कहीं मजदूर तो कहीं किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। दलाल ने कहा कि भाजपा पहले कानून बनाती है और फिर उसी कानून को लोगों के सड़क पर उतरने के बाद वापस लेने की बात कहती है। यदि भाजपा इसी तरह से देश पर शासन करती रही तो हर व्यक्ति व हर वर्ग को सड़क पर लाकर खड़ा कर देगी।
विज्ञापन

करण सिंह दलाल ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण से हमारी संंस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। राम मंदिर का हिंदू ही नहीं मुस्लिम समाज के लोग भी स्वागत कर रहे हैं, लेकिन अयाेध्या में श्रीराम मंदिर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्नी के साथ जाकर करना चाहिए। यही हिंदू संस्कृति व देश की सभ्यता है। पत्नी के होते ही धार्मिक अनुष्ठान में किसी व्यक्ति का अकेले हिस्सा लेना उसके संस्कार दर्शाता है। प्रधानमंत्री का अकेले श्रीराम मंदिर का उद्घाटन अनीतिज्ञ है। इस पर ध्यान देने की जरूरत है। इस अवसर पर कांग्रेस नेता एसके शर्मा, राजेश्वर गर्ग, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन केशव देव मुंजाल, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश बघेल, पलवल अध्यक्ष निखिल भारद्वाज, महिला जिलाध्यक्ष सविता चौधरी, अनीता भारद्वाज, प्रेरणा कालड़ा, दीप करण दलाल विशेष रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed