{"_id":"570696b34f1c1b5319c812e5","slug":"bjp-spoiled-fraternity-tanwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने बिगाड़ा भाईचारा : तंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने बिगाड़ा भाईचारा : तंवर
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Thu, 07 Apr 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
रैली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा है कि भाजपा ने पिछले दिनों में प्रदेश के आपसी भाईचारे को खराब किया है। एसवाइएल के मुद्दे पर भी भाजपा राजनीति कर रही है। पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों के कारण ही भाजपा ने एसवाईएल का मुद्दा छोड़ा हुआ है।
विज्ञापन
एक तरफ तो पंजाब में एसवाईएल पर विधानसभा में प्रस्ताव पारित करा दिया तो दूसरी तरफ उच्च न्यायालय में हरियाणा सरकार पर मामले को कुछ दिन तक यथास्थिति बनाए रखने की अपील करवा दी। भाजपा की हमेशा से दोगली नीति रही है। तंवर पलवल में पहुंची एसवाईएल सद्भावना यात्रा के दौरान पत्रकारों से बात रहे थे। उनके साथ कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी भी थीं।
विज्ञापन
तंवर ने कहा कि भाजपा व इनेलो दोनों ही एसवाईएल के मुद्दे को घुमा रहे हैं। दोनों दलों की इस ओछी राजनीति को लेकर कांग्रेस जनता की अदालत में जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता ही आगे भाजपा व इनेलो को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि एक तरफ एसवाईएल के मुद्दे पर हरियाणा की जनता को गुमराह किया जा रहा तो दूसरी तरफ जाट आरक्षण के नाम पर प्रदेश में जातिवाद का जहर घोल करके रख दिया है।
विज्ञापन
किरण चौधरी ने कहा कि भाजपा ने हमेशा दोहरी राजनीति की है। आरएसएस के इशारे पर भाजपा काम करती है और आरएसएस का हमेशा से देश तोड़ने व जातपात के नाम पर जहर घोलने का काम रहा है। आज जाट आरक्षण के नाम पर प्रदेश में मचे कोहराम के बाद नए निवेशकों का आना तो दूर की बात है, पुराने निवेशक भी प्रदेश को छोड़कर जाने का मन बना चुके हैं। हैपनिंग हरियाणा का झूठ सपना दिखाकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इनेलो भाजपा की बी टीम के रूप में काम कर रही है। इस अवसर पर कांग्रेस नेता इंदर दलाल, सुमित गौड़, राधा नरूला, यशपाल नागर, नेत्रपाल अधाना व अशोक मेघवाल आदि मौजूद रहे।