फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   BJP is doing injustice

भाजपा में ब्राह्मण कार्यकर्ताओं के साथ किया जा रहा दुर्व्यवहार: उदयभान

Mon, 26 Jun 2023 11:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
BJP is doing injustice
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। नेशनल हाईवे पर स्थित पार्टी कार्यालय पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि वर्षों से भाजपा व आरएसएस से जुड़े बुजुर्ग ब्राह्मण वरिष्ठ कार्यकर्ता पर पुलिस की बर्बरता की कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि जब भी मुख्यमंत्री पलवल में आते हैं, कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज कर मारपीट करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ब्राह्मण कार्यकर्ताओं का कोई वजूद नहीं है। अब बुजुर्ग भाजपा कार्यकर्ता के साथ पुलिस के द्वारा पिटाई करवा कर उसके साथ लूटपाट भी की गई। उन्होंने कहा कि इस घटना को 24 घंटे बीतने के बाद भी सरकार ने पुलिस पर कोई कार्रवाई नहीं की है। इस अवसर पर राजवीर रावत, देवेश कुमार, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ता से नहीं की गई मारपीट : डीएसपी
होडल। भाजपा की गौरवशाली भारत रैली में बुजुर्ग भाजपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट के मामले को पुलिस प्रशासन झूठा बताया है। डीएसपी सज्जन सिंह ने पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि भाजपा कार्यकर्ता के साथ कोई मारपीट नहीं की गई। बुजुर्ग कार्यकर्ता मंच पर वीआईपी सीट पर बैठने की कोशिश कर रहा था, जिसे वहां से हटाया गया।
विज्ञापन


बता दें कि गदपुरी में हुई रैली में पार्टी के बुजुर्ग कार्यकर्ता को पुलिस कर्मियों द्वारा पीटा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। पीड़ित भाजपा कार्यकर्ता लेखराम ने पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह वर्षों से पार्टी के लिए कार्य कर रहा है। गौरवशाली भारत रैली में मंच पर जाने की कोशिश कर रहा था, उसे पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। जब उसने इसका विरोध किया तो पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। पीड़ित ने पुलिस कर्मचारियों पर पैसों से भरा पर्स निकालने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ वर्ष में एक इंच मेट्रो लाइन का विस्तार नहीं कर पाई सरकार
होडल। रविवार को गदपुरी में आयोजित गौरवशाली भारत रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा पलवल को मेट्रो से जोड़ने की घोषणा पर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि नौ वर्ष में भाजपा सरकार एक इंच मेट्रो लाइन नहीं बिछा पाई। इतना ही नहीं प्रदेश के मनोहर लाल खट्टर सरकार ने केंद्र की सरकार से मेट्रो लाइन के बजट की मांग ही नहीं की। न ही प्रदेश के बजट में मेट्रो लाइन बिछाने के बजट का कोई प्रावधान रखा, जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 38 किलोमीटर लाइन अपने राज्य में केंद्र सरकार से मांग कर मंजूर करवा ली। उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणा पर कहा कि मुख्यमंत्री बल्लभगढ़ से गुरुग्राम तक मेट्रो लाइन बिछाने की घोषणा को तो पहले पूरा कर लें पलवल तक लाइन तब जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed