फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   biker dies after colliding with dumper parked in dark.

Palwal News: अंधरे में खड़े डंपर से टकराने बाइक सवार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
biker dies after colliding with dumper parked in dark.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल।
हथीन-पलवल मार्ग पर रतिपुर स्थित रामराज फिलिंग स्टेशन के पास सोमवार रात बिना रिफ्लेक्टर सड़क पर खड़े डंपर में बाइक टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सदर थाना प्रभारी हरि किशन के अनुसार, स्वामीका गांव निवासी आकाश ने बताया कि उसके पिता सुरेश (45) और गांव के हुकमचंद मोटरसाइकिल से पलवल आ रहे थे। रात 11:30 बजे रतिपुर के पास पेट्रोल पंप के सामने डंपर खड़ा था, जिससे वे अंधेरे की वजह से टकरा गए। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस पहुंची। अस्पताल में जांच के बाद उनके पिता को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि हुकमचंद का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस पेट्रोल पंप के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से डंपर और चालक की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed