{"_id":"655f95d11e88347fa2091ef6","slug":"bike-rider-dies-companion-injured-in-collision-with-truck-palwal-news-c-24-1-snoi1004-3397-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल
Thu, 23 Nov 2023 11:41 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Thu, 23 Nov 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सावर व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने घालली शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर छत्रपाल के अनुसार गांव बामनीखेड़ा निवासी सरदार ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह आल्हापुर स्थित एक कंपनी में नौकरी करती है। कंपनी से छुट्टी होने पर उसका रिश्तेदार बंचारी गांव निवासी टेकचंद बाइक पर उसे लेने के लिए कंपनी आया था। दोनों कंपनी से बाइक पर सवार होकर बामनीखेड़ा गांव जा रहे थे, लेकिन जब उनकी बाइक नेशनल हाईवे-19 पर सुगर मिल पलवल के निकट पहुंची तभी सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सडक़ पर गिर पड़ी और वे दोनों घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान घायल टेकचंद की मौत हो गई, जबकि उसका उपचार चल रहा है। पीडि़त का कहना है कि उसने दुर्घटना के बाद देखा तो लाल रंग का ट्रक उनकी बाइक में टक्कर मारकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।