फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   bahin team wins cricket match

बहीन गांव की टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Tue, 05 Nov 2013 11:06 PM IST
अमर उजाला, पलवल
अमर उजाला, पलवल Updated Tue, 05 Nov 2013 11:06 PM IST
विज्ञापन
bahin team wins cricket match

अमर शहीद दादा कान्हा के ऐतिहासिक गांव बहीन में आयोजित बीसीएल क्रिकेट प्रतियोगिता बहीन गांव की टीम ने खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर आली गांव व तीसरे स्थान पर कोट गांव की टीम रही।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि इनेलो के उप-जिला प्रधान राजेश बहीन ने विजेता टीमों को ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया और अपनी ओर से प्रथम टीम को 11 हजार रुपये का नगद ईनाम भी दिया। प्रतियोगिता में 28 टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


इस मौके पर राजेश बहीन का ग्रामवासियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। प्रतियोगिता में बतौर विशिष्ठ अतिथि पहुंचे इनेलो के जिला कोषाध्यक्ष रामबीर गहलब विजेता टीम को एक क्रिकेट किट प्रदान की ताकि यहां के खिलाडी इसका लाभ ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश बहीन ने अपने संबोधन में कहा कि हथीन क्षेत्र में छुपी खेल प्रतिभाओं को निखारना ही उनका मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने खास तौर पर ऐलान किया कि खेल जगत खिलाडयों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी और वे स्वयं आगे बढ़कर ऐसे खिलाडियों का उत्साहवर्धन करेंगे जो प्रतिभावान हैं।


उन्होंने कहा कि ग्रामीण आंचल में ही असल प्रतिभाएं छुपी हुई हैं बस जरूरत है तो उन्हें निखारने की। इस अवसर पर मुख्य रूप से महेंद्र रावत, दादा बिहारी, मास्टर बसंता, तेजपाल, महेश बांगडा, नकुल रावत, जकरिया खांन, मोनू ठाकुर हुडीथल, भगत रावत, डॉ. साहिद छांयसा, डॉ. साहिद पचानका, बसीर अहमद व ओमप्रकाश आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed