{"_id":"574c20c94f1c1b7b281095cd","slug":"award-waited-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":" अवार्ड की बाट जोह रहे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवार्ड की बाट जोह रहे शिक्षक
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Mon, 30 May 2016 04:45 PM IST
विज्ञापन
teachers to honor
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भर के शिक्षक राज्यस्तरीय अवार्ड पाने का इंतजार करते करते थक गए हैं। पिछले दो साल पूरे होने के बाद भी अभी तक इस साल का राज्य शिक्षक अवार्ड घोषित नहीं हो सका है। इस संबंध में न तो जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पास कोई सूचना है और न ही आवेदन करने वाले शिक्षकों के पास।
विज्ञापन
गौरतलब है कि साल भर उत्कृष्ट सेवा करने वाले सरकारी शिक्षकों को राज्य शिक्षक अवार्ड से नवाजा जाता है। कांग्रेस सरकार ने वर्ष 2008 और 2010 में अवार्ड दिया था। इसके बाद 2014 में भी कांग्रेस सरकार ने राजेश शर्मा को यह अवार्ड दिया था। वर्ष 2015 में पांच सितंबर को मिलने वाला राज्य शिक्षक अवार्ड यह कहकर एक नवंबर तक के लिए टाल दिया गया कि शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी और मुख्यमंत्री विदेश गए हैं।
विज्ञापन
एक नवंबर को हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में सभी शिक्षकों को सम्मानित किया जाना था। हरियाणा दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम संपन्न होने के बावजूद शिक्षकों को कोई सम्मान नहीं मिला। अब यह पुरस्कार कब दिए जाएंगे, इसका खुलासा न होने से अवार्ड की बाट जोह रहे शिक्षकों में मायूसी है।
विज्ञापन
--------
शिक्षा विभाग की अपनी ठोस नीति नहीं होने के कारण इस प्रकार की खामियां उजागर हो रही हैं। वास्तव में शिक्षकों को सम्मान देने की सरकार की मंशा ही नहीं है।
राज सिंह, जिला प्रधान, राजकीय अध्यापक संघ
---------
अभी तक विभाग की ओर से इस संबंध में कोई दिशा निर्देश नहीं आए हैं। ऐसा प्रतीत होता है इस बार अवार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे।
- मनोज कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी, फरीदाबाद।