{"_id":"66fd8f1b378574d20a0763ef","slug":"autumn-festival-starts-from-today-decorate-the-citys-temples-and-markets-palwal-news-c-24-1-snoi1004-108935-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: शारदीय नवरात्र आज से शुरू, सजे शहर के मंदिर और बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: शारदीय नवरात्र आज से शुरू, सजे शहर के मंदिर और बाजार
विज्ञापन
- देवी माता को पहनाए नए परिधान, किया गया श्रृंगार, मंदिर परिसर को फूलों व लड़ियों से सजाया
- बाजारों में दिखी रौनक, जमकर हुई खरीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शारदीय नवरात्र आज से यानी तीन अक्तूबर से शुरू हो रहे हैं। इनको लेकर शहर के मंदिर व बाजार सज गए हैं। बृहस्पतिवार को पहले नवरात्रे पर मां शैलपुत्री की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। नवरात्रों को लेकर मंदिरों को फूलों व लड़ियों से सजाया गया है। मंदिरों में माता की मूर्तियों को नए परिधान पहनाए गए हैं। साथ ही माता का श्रृंगार भी किया गया है। इसके अलावा मंदिर परिसर में विशेष लाइट लगाई गई हैं। वहीं, बुधवार को एक माह से सुनसान बड़े बाजारों में भी रौनक लौट आई। लोगों ने बाजारों ने नवरात्रे से संबंधित व अन्य सामान की जमकर खरीदारी की।
नवरात्र पर्व को लेकर शहर के कमेटी चौक स्थित देवी माता मंदिर, कामेश्वर महादेव मंदिर, श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, श्री गंगा लक्ष्मीनारायण मंदिर, खैलकलां स्थित काली माता मंदिर, श्री दुर्गा मंदिर, पचोवन पंचवटी मंदिर, जंगेश्वर महादेव मंदिर, रेलवे रोड स्थित खोंटा मंदिर व कलूटी हनुमान मंदिर साफ-सफाई व सजावट का कार्य किया गया। खासकर कमेटी चौक स्थिति देवी माता मंदिर में विशेष इंतजाम किए गए। प्रवेश को विशेष रूप से सजाया गया है। मंदिर परिसर में लड़िया व लाइट लगाई गई हैं। मंदिर को अंदर से फूलों से सजाया गया है। माता को नए परिधान पहनाकर श्रृंगार किया गया है।
बाजारों में लौटी रौनक, जमकर हुई खरीदारी
श्राद्ध के चलते ठप पड़े बाजारों में बुधवार को रौनक लौट आई। नवरात्रे को लेकर मुख्य बाजार, जवाहर नगर कैंप, गुप्ता गंज बाजार सहित अन्य बाजारों में दुकान नवरात्र पूजन सामग्री से सजी दिखाई दीं। बाजारों में दुकानों पर नवरात्र का सामान खासकर पूजा का सामान लेने वालों की भीड़ दिखाई दी। दुकानदारों ने बाजारों में रौनक देखकर सामान दुकानों के बाहर तख्तों पर सजा दिया है। माता का श्रृंगार का सामान लेने वालों पर और परचून की दुकानों पर नारियल, कुटू व सिंगारे का आटा व सब्जी विक्रेताओं के यहां पर भीड़ ज्यादा दिखाई दी। पूजन सामग्री में लाल चुनरी, नारियल, लाल सिंदूर, देशी घी, धूप, अगरबत्ती की खरीदारी हुई।
विज्ञापन
नवरात्रों में होंगे विशेष समारोह आयोजित
नवरात्रों में विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। देवी माता मंदिर में 12 अक्तूबर तक सुंदर कांड, कन्या पूजन, छप्पन भोग, माता की चौकी व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं, जंगेश्वर महादेव मंदिर में श्री राम कथा का आयोजन किया जाएगा। 11 अक्तूबर तक कथा का आयोजन होगा। 12 अक्तूबर को भंडारे के साथ समापन होगा।