फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Attempts are being made to communalise the murder of two youths who were separated

अलग-अलग हुई दो युवकों की हत्या को साम्प्रदायिक रूप देने का किया जा रहा प्रयास

Tue, 21 Dec 2021 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Attempts are being made to communalise the murder of two youths who were separated
पलवल। जिले में हुईं दो अलग-अलग हत्याओं के मामले को कुछ लोगों द्वारा सांप्रदायिक रूप देने की कोशिश की जा रही है। एक तरफ जहां मुस्लिम युवक की हत्या के बाद वायरल हो रहे वीडियो को देख मुस्लिम समाज के लोग मृतक के घर जाने लगे हैं। वहीं, फिरोजपुर राजपूत गांव में 20 दिसंबर को हिंदू युवक की हत्या तथा उसके पिता द्वारा धर्म परिवर्तन कराने के बयान के बाद हिंदू संगठन एकजुट होने लगे हैं। राष्ट्रीय बजरंग दल ने उचित कार्रवाई न होने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दे डाली है। दोनों समुदायों के युवकों की हुई हत्या का मामला अब पुलिस के लिए भी सिरदर्द बनने लगा है। पुलिस इन दोनों मामलों में किसी भी तरह के सांप्रदायिक वाली बात से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

ये हैं दोनों मामले
मामला नंबर 1
14 दिसंबर को चांदहट थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर में नहर पर मुस्लिम युवक राहुल खान की तीन युवकों द्वारा कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से हत्या कर दुर्घटना का रूप दे दिया था। दूसरे दिन ही उस हत्या का एक वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अब तीनों आरोपी जेल में हैं। उसके बाद लगातार वीडियो वायरल होने के बाद मुस्लिम समाज के लोग मृतक के घर जाकर उसके समर्थन में आगे आने लगे। उधर, अब मृतक राहुल की माता व पत्नी द्वारा तीन आरोपियों के अलावा दो अन्य आरोपियों का जिक्र और किया जा रहा है। साथ ही अब इस हत्याकांड को सांप्रदायिक रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मामला नंबर 2
20 दिसंबर को फिरोजपुर राजपूत गांव में नीम के पेड़ पर सुमित नामक युवक का शव लटका मिला था। इस मामले में मृतक के पिता विक्रम तथा ताऊ ज्ञानचंद ने आरोप लगाया था कि सुमित की मौत गुराकसर गांव के मुस्लिम युवकों द्वारा की गई है। आरोप है कि सुमित का आरोपियों ने धर्म परिवर्तन कराने का पूरा दबाव बनाया हुआ था। यहां तक की सुमित की शमीम खान के नाम से फेसबुक आइडी तक बनवाने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। अब सुमित पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने तथा फेसबुक आइडी शमीम के नाम से वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने मृतक युवक के समर्थन में एकजुट होना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिम युवक की हत्याकांड मामले में चांदहट थाना प्रभारी रामचंद जाखड़ का कहना है कि राहुल खान तथा तीनों आरोपियों ने 14 दिसंबर को रसूलपुर नहर पर पहले नशा किया। बाद में झगड़ा होने पर तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या की बात सामने आने के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि फिर भी मृतक के परिजनों द्वारा दो-तीन अन्य युवकों की बात कही जा रही है। उस मामले में जांच की जा रही है। जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सुमित हत्याकांड की जांच शुरू
हथीन। समीपवर्ती गांव फिरोजपुर राजपूत के युवक सुमित की हत्या के मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। हथीन सीटी पुलिस चौकी प्रभारी टेकसिंह डागर ने मंगलवार को उस स्थल का गहनता से निरीक्षण किया, जहां नीम के पेड़ पर सुमित की लाश लटकी हुई मिली थी। पुलिस ने सुमित का मोबाइल भी कब्जे में ले लिया है। उसके मोबाइल नंबर की काल डिटेल रिपोर्ट सीडीआर निकलवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सुमित ने अंतिम दिनों में किस-किससे कितने समय तक बात की। यह पता किया जा रहा है कि इसके अलावा वह किस-किसके संपर्क में रहा। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का वास्तविक कारण पता चल पाएगा। धर्म परिवर्तन के दबाव के बारे में भी अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाया है। सुमित के पिता विक्रम ने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस सुमित के लेनदेन के बारे में भी जांच कर रही है।
जिसने भी राहुल खान की हत्या की है, उन आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। मेरा सभी से अनुरोध है कि आपसी भाईचारा खराब न किया जाए। किसी को नाजायज न फंसाया जाए। परिजनों से भी अपील है कि वे भी निष्पक्ष तरीके से बात पुलिस के समक्ष रखें ताकि आरोपियों को सजा मिले।

हाजी यूनुस अहमद, अध्यक्ष मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन
फिरोजपुर राजपूत निवासी सुमित की हत्या करने तथा उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया और कड़ी सजा नहीं मिली तो बड़ा आंदोलन जिले में किया जाएगा। इसके लिए पुलिस-प्रशासन जिम्मेदार होगा।
- मुनीष भारद्वाज, प्रदेशाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed