फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   attempted rape by taking the child to the roof

बच्ची को छत पर लेजाकर किया दुष्कर्म का प्रयास व मारपीट

Tue, 21 Jul 2020 09:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
attempted rape by taking the child to the roof
बच्ची को छत पर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज
विज्ञापन

पलवल। गली के बाहर खेल रही नौ वर्षीय बच्ची को युवक उठाकर छत पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बच्ची के चिल्लाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। आवाज सुनकर छत पर पहुंची महिला को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। महिला थाना पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अभी तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

जांच अधिकारी एएसआई मुन्नी के अनुसार, एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी नौ वर्षीय बेटी और उसके भाई की बेटी घर के बाहर गली में खेल रही थी। तभी कॉलोनी निवासी आरोपी मनोज आया और बच्ची को जबरन उठाकर घर की छत पर बने बाथरूम में ले गया। उसने बच्ची के साथ अश्लील हरकत की और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बच्ची के रोने और चिल्लाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। आवाज सुनकर गली से गुजर रही एक महिला छत पर पहुंची तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। महिला ने उसके परिजनों को सूचना दी और मामले की शिकायत पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed