फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   ashish tanwer family back to home from JORAHAT

7 दिन बाद भी नहीं लगा कोई सुराग, हताश होकर लौटा आशीष का परिवार

Sun, 09 Jun 2019 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
ashish tanwer family back to home  from JORAHAT
सदमें में बैठी लापता पायलट आशीष तंवर की मां को सांत्वना देते देते परिजन - फोटो : Palwal
पलवल। जोरहाट से छह पायलट सहित 13 अधिकारियों को लेकर उड़ान भरने के बाद लापता हुए भारतीय वायुसेना के विमान एएन 32 का सात दिन बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। सात दिनों से अपने बेटे आशीष तंवर के वापस आने की राह देख रहा परिवार हारकर रविवार को पलवल पहुंच गया। तंवर की मां सरोज देवी ने रोते हुए कहा कि सरकार की बयानबाजी व घोषणाओं से उनका परिवार बेहद आहत है।
विज्ञापन

आशीष तंवर के परिजनों ने कहा कि सर्च ऑपरेशन के नाम पर वहां केवल खानापूर्ति की जा रही है। सरकार की तरफ से किसी भी तरह का कोई संदेश नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री पर जमकर निकाली भड़ास
पायलट आशीष तंवर की मां सरोज, ताऊ उदयबीर, चाचा शिवनारायण सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने बताया कि मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दो दिन में उनकी मुलाकात कराने की बात कही थी लेकिन अब वह उनका फोन तक नहीं उठा रहे हैं। वे लगातार फोन कर रहे हैं और उनका फोन काट दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जिस परिवार के नौ सदस्य भारतीय सेना में तैनात हो, उनके परिवार के साथ ऐसा बरताव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed