फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   ASHA workers will go on strike from December 1 to December 3.

Palwal News: एक से तीन दिसंबर तक हड़ताल करेंगी आशा वर्कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
ASHA workers will go on strike from December 1 to December 3.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावड़ू। एसडीएम कार्यालय के बाहर नई अनाज मंडी प्रांगण में शनिवार को आशा वर्करों की बैठक जिला प्रधान रजनी की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने मांगों को लेकर चर्चा की। हरियाणा प्रदेश महासचिव सुनीता ने कहा कि मांगों को लेकर आशा वर्कर एक से तीन दिसंबर तक हड़ताल पर रहेंगी और इसके बाद दिल्ली संसद कूच करेंगी। प्रदेश महासचिव सुनीता ने कहा कि आशा वर्कर पिछले 22 वर्षों से विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में अपनी सेवाएं दे रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने से लेकर गर्भवती महिलाओं, बच्चों और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में आशा वर्करों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कोविड महामारी के दौरान भी आशा वर्करों ने अपने परिवार और बच्चों की चिंता किए बिना स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर पूरी जिम्मेदारी से कार्य किया।

सुनीता ने कहा कि सरकार एक तरफ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे अभियान चलाने की बात करती है, लेकिन दूसरी ओर वर्षों से सेवाएं दे रही आशा वर्करों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आशा वर्करों को कर्मचारी के रूप में पक्का दर्जा दिया जाना चाहिए। जब तक उन्हें पक्का कर्मचारी का दर्जा नहीं मिलता,तब तक न्यूनतम वेतन 42 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए। हालांकि इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में पचगांव की आशा वर्कर सरला का विशेष योगदान दिया गया जिसे कोई संगठन में कोई पद नहीं दिया। इस संबंध में जब आशा वर्कर सरला देवी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके लिए संगठन पद से ज्यादा जरूरी है। इसी के साथ अलग-अलग गांवों से छह दर्जन से अधिक आशा वर्कर्स ने सर्वसम्मति से सरस्वती को प्रधान, सविता रामनगर को सचिव और शीला को कोषाध्यक्ष अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में सर्वसम्मति से गठन किया गया। जिसमें सविता सरस्वती को प्रधान और सविता रामनगर को सचिव व शीला को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed