फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Applications open for Class 6 admission at PM SHRI Jawahar Navodaya Vidyalaya.

Palwal News: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 6वीं कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Applications open for Class 6 admission at PM SHRI Jawahar Navodaya Vidyalaya.
31 जुलाई है आवेदन करने की अंतिम तिथि
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेेंसी

पलवल। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय मौठूका फरीदाबाद में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए 6वीं कक्षा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक विद्यार्थी 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट admissions.navodaya.gov.in/login अथवा cbseitms.rcil.gov.in/nvs/?AspxAutoDetectCookieSupport1 के माध्यम से किए जा सकते हैं।


जेएनवी विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार यादव ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए वही विद्यार्थी पात्र होंगे, जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान फरीदाबाद जिले के किसी मान्यता प्राप्त सरकारी अथवा गैर-सरकारी विद्यालय में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत हैं। साथ ही अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 28 नवंबर 2026 को फरीदाबाद जिले के निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से आवेदन करने से पूर्व वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विवरणिका का अध्ययन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed