{"_id":"680e6946823f8e2c2602de9b","slug":"an-international-sports-complex-will-be-built-on-100-acres-of-land-in-bahraula-village-palwal-news-c-24-1-as11003-113994-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: बहरौला गांव में बनेगा 100 एकड़ भूमि पर अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: बहरौला गांव में बनेगा 100 एकड़ भूमि पर अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर
विज्ञापन
क्रिकेट स्टेडियम और अन्य आधुनिक सुविधाएं शामिल, बैडमिंटन हॉल, बॉक्सिंग हॉल और फिटनेस सेंटर जैसी सुविधाओं से लैस होगा नया खेल परिसर
50 हजार दर्शकों के बैठने की होगी क्षमता
सचिन कुमार
पलवल। जिले के बहरौला गांव में 100 एकड़ भूमि पर एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल परिसर तैयार किया जाएगा। इस परियोजना को प्रदेश को खेलों का हब बनाने के उद्देश्य से आगे बढ़ाया जा रहा है। खेल मंत्री गौरव गौतम के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 22 अप्रैल को सचिवालय में खेल विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान इस खेल परिसर को मंजूरी दी। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब बजट निर्माण की प्रक्रिया जारी है। साथ ही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कैश अवॉर्ड्स, स्कॉलरशिप पोर्टल और यूनिक आईडी जैसी योजनाओं की शुरुआत भी की गई है।
जिले को खेलों के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिए हरियाणा सरकार के नेतृत्व में खेल मंत्री गौरव गौतम बड़े स्तर पर तैयारी कर रहे हैं। बहरौला गांव में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में क्रिकेट स्टेडियम, बैडमिंटन हॉल, बॉक्सिंग हॉल, एथलेटिक्स ट्रैक, फिटनेस एवं रिहैब सेंटर, होटल और रेस्टोरेंट जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस परिसर में 35 से 50 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था भी होगी। मुख्यमंत्री सैनी ने अधिकारियों को जल्द से जल्द इस प्रोजेक्ट का बजट तैयार करने और निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
खेल मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि खिलाड़ियों के विकास के लिए मुख्यमंत्री ने एक नई कैश अवॉर्ड और स्कॉलरशिप प्रबंधन प्रणाली का पोर्टल भी लॉन्च किया है। इसके तहत खिलाड़ियों को यूनिक आईडी दी जाएगी, जिससे उनकी पहचान और रिकॉर्ड डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रहेंगे। बैठक में खेल विभाग के प्रमुख सचिव नवदीप सिंह विर्क, महानिदेशक संजीव वर्मा और अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) विवेक पदम सिंह भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खिलाड़ियों के लिए बीमा योजना, उच्चस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, कोचिंग सुविधा और महिला खिलाड़ियों के लिए स्टेडियमों में चेंजिंग रूम, शौचालय जैसी जरूरी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन
खेल परिसर की खासियत
कुल भूमि : 100 एकड़
स्थान: गांव बहरौला, जिला पलवल
सुविधाएं:
अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम
बैडमिंटन हॉल
बॉक्सिंग हॉल
एथलेटिक्स ट्रैक
फिटनेस और रिहैब सेंटर
होटल और रेस्टोरेंट
दर्शक क्षमता : 35,000 से 50,000 लोग
खिलाड़ियों के लिए नई पहल
कैश अवॉर्ड्स और स्कॉलरशिप पोर्टल लॉन्च
यूनिक आईडी जारी की जाएगी खिलाड़ियों के लिए
बीमा योजना का लाभ
महिला खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम व अन्य सुविधाएं
स्टेडियम और खेल नर्सरियों का नियमित निरीक्षण अनिवार्य
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बहरौला गांव में 100 एकड़ भूमि पर अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर की योजना का प्रस्ताव दिया। इस परिसर में क्रिकेट स्टेडियम, बैडमिंटन हॉल, बॉक्सिंग हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी, जो खिलाड़ियों के लिए उत्कृष्ट माहौल प्रदान करेंगी। खेल न केवल शारीरिक विकास का साधन है, बल्कि यह मानसिक और सामाजिक समृद्धि के लिए भी आवश्यक है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल एक शक्तिशाली माध्यम है। - गौरव गौतम, खेल मंत्री