फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   also look at these garbage burners

कूड़ा जलाने वालों को भी देख लो

Mon, 15 Nov 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
also look at these garbage burners
पलवल। जिले में जगह-जगह कूड़े में आग लगाई जा रही है। प्रशासन की नजर केवल पराली जलाने वाले किसानों पर ही है। काफी हद तक प्रदूषण का स्तर कूड़े में आग लगाने से भी बढ़ रहा है। अगर इन पर भी थोड़ी कार्रवाई की जाए तो प्रदूषण न बढ़े। किसानों का आरोप है कि जिला प्रशासन उनके ऊपर तो नजर रखता है, लेकिन जगह-जगह जलता कूड़ा उसे नहीं दिखता है। आरोप ये भी है कि कूड़े में सफाई कर्मी ही आग लगाते हैं। किसान रामावतार और संदर लाल का कहना है कि कूड़े में आग लगाने से इतना अधिक धुआं फैलता है कि वहां आसपास से निकलने वालों का सांस लेना मुश्किल हो जाता है। इस तरह से आग लगाने की घटनाओं से ही जिले में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

अनाज मंडी, सब्जी मंडी, पुराने जीटी रोड का हाल खराब
जिले में नगर परिषद क्षेत्रों में कूड़ा उठाने के बजाय उसमें आग लगा दी जाती है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में तथा राजमार्ग व सार्वजनिक स्थानों पर अधिक दिनों तक कूड़ा न उठाने से बदबू से परेशान लोग स्वयं उस कूड़े में आग लगा देते हैं। जिससे उठने वाला सारा धुआं आसपास फैल जाता है। जिससे इतना अधिक प्रदूषण फैल जाता है कि लोगों का निकलना तक दूभर हो जाता है। पलवल जिले में अनाज मंडी, सब्जी मंडी, पुराने जीटी रोड पर मीनार गेट के पास, कैंप सहित कई ऐसे स्थान हैं, जहां रात के समय तो रोजाना सा ही कूड़ा जलाया जाता है।
विज्ञापन

अदालत में भी दायर की जा चुकी है याचिका
कूड़ा जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए एक बार अदालत में भी याचिका दायर की जा चुकी है। अदालत भी नगर परिषद अधिकारियों व प्रशासन को हिदायत देकर इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने को बोल चुकी है। इतना ही नहीं अदालत में याचिका दायर होने के बाद नगर परिषद बाकायदा शपथ पत्र देकर कूड़ा जलाने वालों पर कार्रवाई का कह चुकी है, लेकिन आज तक उस पर भी अमल नहीं हुआ है। आज भी जिले में जगह-जगह कूड़ा जलाया जा रहा है, लेकिन न तो कूड़ा जलाने से रोका जा रहा है और नही उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलवल में कूड़ा जलाने की घटनाएं आम हो गई हैं। सफाई कर्मी स्वयं कूड़े में आग लगा देते हैं। इसके अलावा लोग भी कूड़ा न उठाए जाने से परेशान होकर आग लगा देते हैं। यदि समय पर शहर के अंदर से कूड़ा उठता रहे तो आग लगाने की घटनाएं रुक सकती हैं, लेकिन नगर परिषद का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।
- मनीष शर्मा, पलवल
बाजारों में आए दिन कूड़ा जलाने की घटनाएं होती हैं। सफाई कर्मी खुद कई बार कूड़े में आग लगा देते हैं। नगर परिषद को हम कई बार लिखित में दे चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। बाजार में दुकान खोलने जाते हैं तो इतना प्रदूषण रहता है कि बैठना मुश्किल हो जाता है। इस पर रोक लगाई जाए।

- प्रवीण गर्ग, प्रदेश संगठन मंत्री, हरियाणा व्यापार मंडल
कूड़ा जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिले में जहां भी कूड़ा जलता मिलेगा तथा जो भी उसमें आग लगाता मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दो दिन पहले ही हथीन में कूड़ा जलाने वाले को नोटिस दिया गया है। इस संदर्भ में सभी एसडीएम व नगर परिषद परिषद अधिकारियों के अलावा राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को आदेश दे दिए गए हैं।
- कृष्ण कुमार, उपायुक्त पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed