फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   All cuts will be closed on Delhi-Agra highway

दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर सभी कट होंगे बंद

Sun, 29 Aug 2021 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
All cuts will be closed on Delhi-Agra highway
All cuts will be closed on Delhi-Agra highway
पलवल। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के डिवाइडर पर बने अवैध कटों को बंद करने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सख्त हो गया है। इस संबंध में जिला उपायुक्त ने राजमार्ग प्राधिकरण को निर्देश दिए हैं कि राजमार्ग पर बने अवैध कटों को बंद किया जाए। इसके लिए उपायुक्त ने एक सितंबर से अवैध कटों को बंद कराने के लिए तिथि भी सुनिश्चित कर दी है। कटों को बंद करने के दौरान पुलिस बल के साथ-साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त कर दिए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के डिवाइडर पर लोगों ने जगह-जगह अवैध कट बना रखें हैं। इन कटों से बाइक सवार और राहगीर सड़क पार करते हैं। इससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई बार दुर्घटनाएं हो भी चुकी हैं। जल्द सड़क पार करने तथा राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा बनाए गए मोड़ पर पहुंचने के बजाय लोग अवैध कटों को पार करते हैं। इस कारण राजमार्ग पर तेज गति से चलने वाली गाड़ियों की चपेट में आ जाते हैं।
विज्ञापन

वहीं, छह लेन का निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। प्रशासन व पुलिस कर्मी आए दिन लोगों को इन कटों से वाहन नहीं निकालने के लिए जागरूक भी करते हैं, लेकिन उसके बाद भी लोग नहीं मान रहे हैं। पलवल सीमा के अंदर गदपुरी से लेकर करमन सीमा तक करीब एक दर्जन स्थानों पर लोगों ने छोटे-बडेे़ कट बना रखे हैं। इन कटों से केवल दोपहिया वाहन चालक ही नहीं, बल्कि गाड़ी व ट्रैक्टर-ट्रक भी निकलते हैं। लोगों की भी शिकायतें प्रशासन को मिलती हैं। इन पर ही उपायुक्त ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त कृष्ण कुमार ने पलवल सीमा के अंदर बने ऐसे सभी अवैध कटों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अनाधिकृत मध्य कटों को बंद करने के लिए 1 सितंबर से कार्य के पूर्ण करने की प्रक्रिया के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पलवल के तहसीलदार और तहसीलदार होडल को अपने-अपने संबंधित क्षेत्रों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। उपायुक्त का कहना है कि पलवल सीमा में राजमार्ग पर सड़क के मध्य अवैध कट नहीं रहेगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वे फिर से अवैध कट न बनाएं, ऐसा करते पकड़े जाने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed