{"_id":"6592f8a5b2200aa6440947da","slug":"akshat-kalash-procession-taken-out-in-a-grand-manner-palwal-news-c-24-1-fb11002-4033-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: भव्य तरीके से निकाली अक्षत कलश शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: भव्य तरीके से निकाली अक्षत कलश शोभायात्रा
Mon, 01 Jan 2024 11:08 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Mon, 01 Jan 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन।अयोध्या में निर्मित भगवान श्रीराम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए संपूर्ण देश के अंदर घर-घर जाकर के मंदिर उद्घाटन के लिए लोगों को अक्षत कलश द्वारा निमंत्रण दिया जा रहा है। पूजित अक्षतों का कलश सहरावत पाल के बड़े गांव गहलब में लाया गया।
पूजित अक्षत कलश को बजरंगदल के प्रांत संयोजक भारत भूषण लेकर पहुंचे। जैसे ही अक्षत गहलब पहुंचा वहां पहले से ही स्वागत के लिए खड़े हुए गणमान्य लोगों और महिलाओं ने पुष्प वर्षा करके पूजित अक्षतों का भव्य स्वागत किया। इसके बाद ढोल-नगाड़े बजाते हुए गहलब के बगीची वाले मंदिर पहुंचे। वहां अक्षितों को विधि विधान से बगीची मंदिर के महंत गणेशी दास, त्रिवेणी धाम के महंत हरीओम दास व बड़े मंदिर के महंत रामदास ने पूजा करके अन्य अक्षत कलशों के साथ मिलाया। इसके बाद पूजित कलश को राम दरबार की झांकियों संग बैंडबाजे के साथ गहलब में भ्रमण किया गया व हजारों की संख्या में उपस्थित मातृशक्ति व गणमान्य लोग इस शोभायात्रा में सम्मिलित हुए।
शोभायात्रा रींडका रोड स्थित गहलब के बगीची वाले मंदिर से शुरू होकर गांव के सभी प्रमुख रास्तों से होते हुए मंदिर पर ही समापन हुआ। मंदिर पर पूजित अक्षत कलशों को मंदिर के गर्भ ग्रह में रखा गया। वहां सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद लिया और भजन कीर्तन करके कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच नरेंद्र सहरावत, बिजेन्द्र शास्त्री, अनिल कौशिक, गजराज जांगिड़ , अनारकली देवी, पंडित हेमराज, राजेश सहरावत, सरजीत मास्टर, किशन फौजी, उदयपाल आर्य, शेरसिंह मास्टर, दीपचंद, शिव कुमार, हरेन्द्र, यशपाल, राजेन्द्र, रमेश, विनोद, खिल्लन, हरकेश यादव, हेमन्त जांगिड़, महेश कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।