फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Aid to the poor man 's best governor

गरीबों की सहायता करने वाला मनुष्य ही श्रेष्ठ है : राज्यपाल

Sun, 17 Apr 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल Updated Sun, 17 Apr 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Aid to the poor man 's best governor
उदघाटन - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा है कि गरीबों की सहायता करने वाला व्यक्ति ही श्रेष्ठ है। सभी को शपथ लेनी चाहिए कि किसी भी प्रकार के अभाव के कारण किसी भी व्यक्ति की मृत्यु न हो। तभी विकास की दृष्टि से हरियाणा नंबर-वन सही रूप में परिभाषित होगा।

विज्ञापन

राज्यपाल सोलंकी ने रविवार को एनएच-2 स्थित ओम प्रीमिया हाॅिस्पटल में स्वास्थ्य मेले व रक्तदान शिविर का शुभारंभ करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। शिविर का आयोजन आयुष हेल्थ एंड एजूकेशनल सोसायटी व ओम प्रीमिया अस्पताल के संयुक्त संयोजन में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसायटी की अध्यक्षा ममता चौहान ने की। 
विज्ञापन


शिविर में राज्यपाल सोलंकी ने कहा कि अभावग्रस्त व निर्धन व्यक्तियों की सेवा के माध्यम से सेवार्थी को ईश्वर प्राप्त हो जाते हैं। उन्होंने सोसायटी की चेयरपर्सन ममता चौहान द्वारा किए जा रहे मानव सेवा के कार्यों की प्रशंसा भी की। शिविर में 80 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया व 247 व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में राज्यपाल के सचिव व फरीदाबाद के पूर्व जिला उपायुक्त अमित अग्रवाल, पलवल के डीसी अशोक शर्मा, एसपी राजेश दुग्गल व अस्पताल के प्रबंधक अनूप पाराशर भी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

----
भाजपा नेताओं ने बनाई दूरी : 
-राज्यपाल के कार्यक्रम से भाजपा के अधिकांश नेता दूर ही रहे। सीएम के राजनीतिक सचिव व जिले में भाजपा के सत्ता केंद्र समझे जाने वाले दीपक मंगला ने हेलीपेड पर ही राज्यपाल को बुके भेंट कर स्वागत कर लिया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत जरूर पहुंचे। वैसे आयोजकों का कहना है कि उन्होंने सभी को निमंत्रण दिया था, लेकिन भाजपा नेताओं की बेरुखी चर्चा का विषय बनी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed