{"_id":"68e00c6d00078705370e0f8c","slug":"after-taufiq-wasim-was-also-jailed-he-spent-10-days-in-pakistan-palwal-news-c-24-1-gr11004-118291-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: तौफीक के बाद वसीम भी जेल में, 10 दिन रहा था पाकिस्तान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: तौफीक के बाद वसीम भी जेल में, 10 दिन रहा था पाकिस्तान में
Fri, 03 Oct 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़े गए थे दोनों आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पाकिस्तान से जुड़े एजेंटों के संपर्क में रहने के आरोप में पकड़े गए यूट्यूबर वसीम अकरम को पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद तीन अक्तूबर को जेल भेज दिया गया है। इससे पहले उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया था। जांच में सामने आया कि वसीम भी करीब दस दिन के लिए पाकिस्तान गया था, जबकि तौफीक 15 दिन तक वहां रुका था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, वसीम पिछले तीन सालों से पाकिस्तानी एजेंटों से संपर्क में था और उन्हें सिम कार्ड उपलब्ध कराता था। उसके मोबाइल से कई संदिग्ध चैट्स मिली हैं, जिनमें से कुछ डिलीट की गई थीं। साइबर सेल अब इन संदेशों को रिकवर करने में जुटी है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि पाकिस्तान को कौन-कौन सी जानकारियां भेजी गईं। वसीम का नाम तौफीक से पूछताछ के दौरान सामने आया था। अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपी इंटरनेट कॉल के जरिए आईएसआई और पाकिस्तान उच्चायोग से संपर्क में थे। पुलिस ने साफ किया है कि मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी अहम खुलासे तथा संभावित गिरफ्तारियां हो सकती हैं।