{"_id":"648601584f832ff649027d18","slug":"admission-process-started-in-iti-apply-till-june-21-palwal-news-c-24-1-snoi1004-528-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: आईटीआई में शुरू हुई दाखिले की प्रक्रिया, 21 जून तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: आईटीआई में शुरू हुई दाखिले की प्रक्रिया, 21 जून तक करें आवेदन
विज्ञापन
11पीएएलपी11- भगत सिंह, प्रधानाचार्य, आइटीआई पलवल
2120 सीटों पर होंगे आवेदन, हेल्प डेस्क की गई स्थापित
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्र 21 जून तक दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा ने निर्देश दिए हैं कि छात्र केवल वही विकल्प भरें, जिसमें दाखिला लेना चाहते हैं। क्योंकि सीट आवंटित होने के उपरांत यदि छात्र ने दाखिला नहीं लिया तो उसे आगामी दाखिला काउंसलिंग में भाग लेने से वंचित कर दिया जाएगा।
छात्र को 500 रुपये व छात्रा को 250 रुपये जुर्माना राशि भरनी होगी। दाखिले के लिए आवेदक दिनांक 21 जून तक आवेदन कर सकते हैं। दाखिले से संबंधित दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, हरियाणा रिहायशी प्रमाण पत्र, ईमेल आईडी, दसवीं आधारित योग्यता प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, बैंक अकाउंट की कॉपी, व मोबाइल नंबर के साथ-साथ फैमिली आईडी को भी जरूरी किया गया है। वहीं लड़कियों को आईटीआई में दाखिला लेने पर स्ट्राइव योजना के तहत सरकार विशेष सुविधाएं उपलब्ध करवाएगी।
-- --
2120 सीटों पर होंगे दाखिले
जिला पलवल स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों आई टी आई में 48 ट्रेडों में कुल 2120 सीटों पर दाखिले किए जाने हैं । जिनमें से आईटीआई पलवल की 23 ट्रेडों में 1008 सीटों पर, आईटीआई हथीन की 14 ट्रेडों में 684 सीटों पर, आईटीआई कुशक की 8 ट्रेडों में 320 सीटों पर ,व आईटीआई दीघोट की 3 ट्रेडों की 108 सीटों पर दाखिला होना है । को एजुकेशनल आईटीआई में 30 प्रतिशत सीटें व हिंदी व अंग्रेजी स्टेनो व्यवसाय में 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित है। ट्यूशन फीस पूरी तरह से माफ है। महिलाओं को एक हजार रुपये तक की निशुल्क टूल किट भी दी जाएगी। विशिष्ट इंजीनियरिंग व्यवसाय में दाखिले पर 500 रुपये प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
विज्ञापन
आवेदक को एडमिशन साइट पर आवेदन करना होगा। दाखिले को लेकर हर तरह की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। कौशल विकास व औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा की तरफ से राजकीय आईटीआई सहित अन्य आईटीआई में छात्रों की सहूलियत के लिए हेल्प डेस्क स्थापित कर दिए गए। इच्छुक छात्र-छात्राएं राजकीय आईटीआई पलवल में वर्तमान में चल रहे कोर्स इलेक्ट्रिशियन, कोपा, स्टेनो इंग्लिश, स्टेनो हिंदी, कारपेंटर, पलंबर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, सोलर टेक्नीशियन, इत्यादि व्यवसायों में दाखिला लेकर अपने कौशल का विकास कर सकते हैं।
आईटीआई के प्रधानाचार्य एवं जिला नोडल अधिकारी भगत सिंह ने बताया कि आईटीआई में दाखिले की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। आवेदक 21 जून तक आवेदन कर सकते हैं। छात्र-छात्राओं की सहूलियत को देखते हुए आईटीआई में हेल्प डेस्क स्थापित कर दी गई है, ताकि छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।