{"_id":"578e0b124f1c1b1c7fc4b53b","slug":"administration-alert-about-the-potential-risk-of-flooding","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ के खतरे की संभावना को लेकर प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ के खतरे की संभावना को लेकर प्रशासन अलर्ट
अमर उजाला ब्ययूराो
Updated Tue, 19 Jul 2016 04:47 PM IST
विज्ञापन
जलमग्न
- फोटो : file photo
बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रशासन द्वारा पलवल, होडल व हथीन में बाढ़ नियंत्रण क क्ष स्थापित कर दिए गए हैं। उक्त जानकारी देते हुए उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने तीनों कक्षों के फोन नंबर सार्वजनिक करता हुए बताया कि बाढ़ संबंधी राहत व किसी प्रकार के प्रबन्ध बारे बाढ़ नियंत्रण कक्षों के दूरभाष पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पलवल में उपायुक्त कैंप कार्यालय, दूरभाष नंबर-01275-248911 तथा एसडीएम पलवल, दूरभाष नंबर-298160 स्थापित किए गए हैं। होडल में एसडीएम होडल, दूरभाष नंबर-235836 तथा हथीन में एसडीएम हथीन, दूरभाष नंबर-261480 स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त सिंचाई विभाग, पलवल दूरभाष नंबर- 252179 व जनस्वास्थ्य विभाग, पलवल दूरभाष नंबर-246388 स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन