{"_id":"5f170e3a8ebc3e9fb145adbd","slug":"achieve-third-place-in-the-state-topper-palwal-news-noi5247803143","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विद्यालय यशिक्षा बोर्ड की 12 वीं में पलवल की संजू प्रदेश में तीसरे स्थान पर रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा विद्यालय यशिक्षा बोर्ड की 12 वीं में पलवल की संजू प्रदेश में तीसरे स्थान पर रही
विज्ञापन
परिणाम आने के बाद खुशी मनाती संजू।
- फोटो : Palwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल की संजू ने प्रदेश में हासिल किया तीसरा स्थान
पलवल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया। पलवल जिले के स्वीट एंजिल्स स्कूल की छात्रा संजू ने विज्ञान वर्ग में 500 में से 494 अंक लाकर प्रदेश में तीसरा और जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। इस बार 12वीं का परिणाम जिले में 80.94 फीसदी रहा। जिले में 9809 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 7939 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा पास की है। वहीं, 1347 बच्चों की कंपार्टमेंट आई है। जबकि, 324 बच्चे फेल हुए हैं।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा देर शाम साढ़े पांच बजे परिणाम घोषित होने की सूचना मिलते ही निजी स्कूल संचालक बोर्ड की वेेबसाइट खोलकर परिणाम निकालने में जुट गए। जिले का परिणाम 80.94 फीसदी आने पर स्कूल संचालकों में खुशी है। क्योंकि, गत वर्ष 12वीं का परिणाम 48 फीसदी रहा था। पिछले साल हरियाणा बोर्ड की सूची में पलवल जिला 20वें स्थान पर था। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार बघेल ने 12वीं परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है। उनका कहना है कि जिला स्तर पर शिक्षा में किए गए सुधार के कारण इस बार 10वीं और 12वीं का परिणाम फीसदी में काफी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में बोर्ड की कक्षाओं को पढ़ाने वाले शिक्षकों पर ध्यान दिया गया। वहीं, बीच-बीच में विद्यार्थियों का मूल्यांकन करने के लिए परीक्षाएं भी ली गईं। इस बार सरकारी स्कूलों का परिणाम काफी बेहतर रहा है।