फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Accused of robbing bike riding youth absconds from police custody

Palwal News: बाइक सवार युवकों से लूटपाट का आरोपी पुलिस गिरफ्त से फरार

Mon, 18 Dec 2023 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Accused of robbing bike riding youth absconds from police custody
- अदालत से एक दिन का रिमांड लेकर पूछताछ के लिए लाई थी हथीन गेट चौकी पुलिस
विज्ञापन

- पुलिस कर्मी से हाथ छुड़ा रिहायशी क्षेत्र में हुआ फरार
- 14 दिसंबर की रात को दो साथियों के साथ दिया था लूटपाट व मारपीट की वारदात को अंजाम

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। बाइक सवार युवकों से लूटपाट करने वाला एक आरोपी हथीन गेट चौकी पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया। पुलिस दो आरोपियों की अदालत से रिमांड लेकर वापस चौकी ला रही थी। चौकी के बाहर पुलिसकर्मी से हाथ छुड़ाकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने पीछा किया तो वह पास के रिहायशी क्षेत्र में जाकर छिप गया। शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस गिरफ्त से फरार होने का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हथीन के गांव स्यापनकी निवासी निसार अहमद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह दिल्ली में इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। बीती 14 दिसंबर की रात को वह दिल्ली से गांव लौट रहा था। पलवल बस अड्डा पर चाचा का लड़का नासिर बाइक लेकर उसे लेने के लिए आ गया। दोनों भाई बाइक पर सवार होकर गांव जाने लगे। हथीन मोड़ के समीप तीन युवक हाथों में लाठी-डंडा लेकर खड़े हुए थे, जिन्होंने बाइक को रुकवा लिया। रुकते ही आरोपियों ने कहा कि जितने भी रुपये हैं, निकाल दो। रुपये देने से मना किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वे आपस में अशोक, तुषार व राज नाम ले रहे थे। आरोपियों ने उसके जेब से 15 हजार व नासिर की जेब से तीन हजार रुपये लूट लिए। उन्होंने शोर मचाया तो पास ही कबाड़े की दुकान से बाप-बेटे निकल आए। उनको भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से जमकर पीटा। उसके बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।हथीन गेट चौकी पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान सिविल लाइन कॉलोनी निवासी राज व कानून गोयान मोहल्ला निवासी तुषार उर्फ नन्नू को गिरफ्तार किया गया। 17 दिसंबर को एएसआई जमील अहमद, विनोद कुमार और बहलूल खान ने दोनों आरोपियों के अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया। पुलिस दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए चौकी लेकर पहुंची। चौकी के बाहर आरोपी तुषार पुलिस कर्मी विनोद से हाथ छुड़ाकर भाग गया। आरोपी चौकी के सामने रिहायशी क्षेत्र में घुस गया। पुलिस कर्मियों ने आरोपी का पीछा, परंतु वह किसी के मकान में छिप गया। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। शहर थाना प्रभारी राजेश कुमार के अनुसार आरोपी के खिलाफ पुलिस गिरफ्त से फरार होने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed