फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Accused of attacking and robbing the house, the victim complained to the SP, pleading for justice

घर में घुसकर हमला करने और लूटपाट का आरोप,पीड़ित ने एसपी को शिकायत देकर लगाई न्याय की गुहार

Fri, 01 Oct 2021 10:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Accused of attacking and robbing the house, the victim complained to the SP, pleading for justice
पलवल। कैंप थाना क्षेत्र के मोहन नगर में एक बच्चे के साथ मारपीट करने तथा पुलिस में शिकायत करने पर घर में घुसकर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उससे जबरन खाली कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए तथा अलमारी में रखे 60 हजार की नकदी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि मामले की शिकायत किठवाड़ी चौकी पुलिस से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। अब उन्होंने पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मोहन नगर निवासी गिर्राज ने शिकायत में बताया कि पड़ोसियों से उनका कई साल पहले झगड़ा हुआ था, जिसका राजीनामा हो गया। इसी बात की रंजिश रखते हुए सोमवार शाम को पड़ोसियों ने उनके पौत्र हर्ष के साथ मारपीट की। हर्ष का उपचार जिला नागरिक अस्पताल में कराया गया और मामले की शिकायत किठवाड़ी चौकी पुलिस को दी गई। बुधवार को आरोपियों ने उन्हें घर बुलाया और राजीनामा करने के लिए कहा। राजीनामा न करने पर आरोपियों ने रात को घर में घुसकर हमला कर दिया और पूरे परिवार के साथ मारपीट की। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी है। एसपी ने शिकायत को कैंप थाना प्रभारी के नाम मार्क कर दिया है, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। वहीं, किठवाड़ी चौकी इंचार्ज विजयपाल ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। दोनों पक्षों को बुलवाया गया था, जोकि राजीनामा के लिए समय लेकर गए हैं। मामले में लूट और मारपीट नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed