फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Accused absconding for 6 years in cow smuggling and attempted murder arrested

Palwal News: 6 साल से गो-तस्करी और हत्या के प्रयास में फरार आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Accused absconding for 6 years in cow smuggling and attempted murder arrested
3 जनवरी 2020 को पुलिस ने सूचना पर की थी पकड़ने की कोशिश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। सीआईए एवीटी स्टाफ हथीन व चांदहट थाना पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में पुलिस ने करीब 6 साल से गोतस्करी और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। भगोड़ा घोषित आरोपी की पहचान मुबीन निवासी गांव उटावड़ के रूप में हुई है। सीआईए एवीटी हथीन प्रभारी दीपक गुलिया ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर 8 फरवरी को मुबीन को उसके गांव उटावड़ से दबोचा गया।

थाना चांदहट पलवल के विवेचना अधिकारी एएसआई प्रदीप कुमार द्वारा आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दीपक गुलिया के अनुसार यह मामला 3 जनवरी 2020 का है। फरीदाबाद निवासी अनिल कौशिक ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह अपने साथियों के साथ गो-तस्करी रोकने के लिए गश्त पर थे। उन्हें सूचना मिली थी कि जेवर (यूपी) की तरफ से एक स्कार्पियो और एक सैंट्रो कार में गायों को भरकर तस्करी के लिए ले जाई जा रही हैं। जब ताराका मोड़, अलीगढ़ रोड पर टीम ने नाकाबंदी की, तो तस्करों ने रुकने के बजाय गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और टीम के सदस्यों को जान से मारने की नियत से उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद आरोपी पुलिस और गोरक्षकों पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पीछा करने पर आरोपी गाड़ियां छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मौके पर स्कार्पियो से 5 और सैंट्रो से 2 गायें बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed