फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   A third party will inspect the quality of development works in Yamuna City

Palwal News: यमुना सिटी में हुए विकास के कामों की गुणवत्ता जांच करेगी थर्ड पार्टी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
A third party will inspect the quality of development works in Yamuna City
सीईओ के आदेश पर एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

करीब 1900 करोड़ रुपये का खर्च वित्तीय वर्ष 2026-27 में होगा

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी में हुए विकास के कामों की गुणवत्ता की जांच अब थर्ड पार्टी करेगी। सीईओ राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर यीडा अब एजेंसी के चयन की प्रक्रिया पूरी करेगा। यीडा हर साल करीब 1000 करोड़ रुपये के विकास के काम यमुना सिटी में कराता है।
यीडा के अधिकारियों का कहना है कि करीब 19 करोड़ रुपये इस काम पर खर्च होना है। एजेंसी का काम प्राधिकरण क्षेत्र में सिविल, विद्युत, उद्यान व अन्य विभाग द्वारा कराए जाने वालों कामों की गुणवत्ता जांच सुनिश्चित करना होगा। इसके लिए जियो टैगिंग तकनीक का उपयोग भी एजेंसी के द्वारा किया गया। इसके अलावा पूर्व की तरह अलग-अलग सरकारी एजेंसियों से गुणवत्ता जांच आवश्यकता के मुताबिक अलग से प्राधिकरण कराता रहेगा।
विज्ञापन

सीईओ का निर्देश है कि यीडा क्षेत्र में बुनियादी ढ़ांचें जैसे नाला, सड़क, बिजली आपूर्ति, पेयजल व उद्यान आदि के लिए होने वाले कामों में गुणवत्ता सुनिश्चित होनी चाहिए। ऐसे में एक स्वतंत्र एजेंसी इसके लिए फील्ड में काम करेगी। यह एजेंसी यमुना सिटी में हुए कामों के ऑडिट करेगी। सबसे कम बिड करने वाली एजेंसी को यीडा इस काम के लिए चुनेगा। 21 सितंबर को तकनीकी बिड खुलेगी। इसके आकलन के बाद वित्तीय बिड के आधार पर एजेंसी चयन की प्रक्रिया पूरी होनी है। इस एजेंसी का काम बेहतर रहने पर एक साल के बाद तीन साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
इनसेट--
इस साल 1900 करोड़ रुपये के होंगे काम
प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टरों के विकास और आधारभूत सुविधाओं पर करीब 1900 करोड़ रुपये का खर्च वित्तीय वर्ष 2026-27 में होना है। ऐसे में जरूरी है कि प्रोजेक्टों की गुणवत्ता के लिए स्वतंत्र एजेंसी निगरानी भी करे। यह एजेंसी सीधे सीईओ और प्रोजेक्ट से संबंधित एसीईओ को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed