{"_id":"571e58024f1c1b443ea916b0","slug":"aap-party-andolan-against-water-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल को लेकर आप करेगी आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल को लेकर आप करेगी आंदोलन
palwal
Updated Mon, 25 Apr 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक कुलदीप कौशिक ने कहा है कि हथीन क्षेत्र के गांवों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। भीषण गर्मी के बावजूद पेयजल समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। अगर सरकार ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया तो आप धरना-प्रदर्शन व ग्रामीणों के साथ आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
शनिवार को आप नेताओं ने हथीन विधानसभा क्षेत्र के गांवों उटावड़, कोट, आली, टोंक, घुंडौली, मलूका व रतीपुर आदि सहित कई गांवों का दौरा किया। सभाओं में ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद सरकार पेयजल मुहैया कराने में नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना था कि हालात यह हैं कि लोगों को 700 रुपये का टैंकर का पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आप नेताओं को राजस्थान नहर के पास वो जगह भी दिखाई, जहां से पानी के टैंकर से पानी की सप्लाई की जाती है। गांव रतीपुर में ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव में कोई चिकित्सालय नहीं है।
विज्ञापन
छोटी-मोटी परेशानी होने पर भी ग्रामीणों को पलवल जाना पड़ता है। ग्रामीण सभाओं का संयोजन हथीन विधान सभा प्रभारी रहीश खान ने किया। इस अवसर पर रणधीर चौहान, कौशल ततारपुर, ब्रह्मदत्त, युवा अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, सलीम खान मेवाती, नंद किशोर शर्मा व मूल चंद आदि मौजूद रहे।
.