फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   aanganbadi worker and helpers union

मुख्यमंत्री द्वारा मानी गई मांगों से आंगनबाड़ी यूनियन संतुष्ट नहीं

Thu, 30 Dec 2021 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
aanganbadi worker and helpers union
पलवल। आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन की जिला इकाई की हड़ताल 23वें दिन भी जारी रही। बृहस्पतिवार को भी कार्यकर्ता लघु सचिवालय स्थित पार्क में एकत्रित हुईं और धरना-प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सभी मांगे न माने जाने पर चार जनवरी तक हड़ताल जारी रखने की बात कही है।
विज्ञापन

सीटू नेता श्रीपाल भाटी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 29 दिसंबर को यूनियन की तालमेल कमेटी से बातचीत कर कुछ मांगो को माना है, लेकिन मुख्य मांग सरकार ने नहीं मानी है। सरकार ने कार्यकर्ता के 1500 रुपये व सहायक के 750रुपये बढ़ाने की घोषणा की थी उसे नही माना है। वर्ष 2018 में कार्यकर्ताओं को कुशल व अर्धकुशल माना था, लेकिन वार्ता में कुशल और अर्धकुशल की मांग को नहीं माना। हमारी मांग थी कि मौत होने पर सभी को तीन लाख का मुआवजा दिया जाए। सरकार ने इसे पीएम बीमा योजना से जोड़ा है, वह हमें स्वीकार नहीं हैं। सबसे महत्वपूर्ण मांग कार्यकर्ता से सुपरवाइजर के 50 प्रतिशत प्रमोशन होने थे, जिनको सरकार ने 25 प्रतिशत किया है। वह भी लिखित परीक्षा देने के बाद किए जाएंगे। इसके लिए आंगनबाड़ी यूनियन तैयार नहीं है। इन सभी मांगों को लेकर हड़ताल को चार जनवरी तक बढ़ाया गया है। पांच जनवरी को करनाल में अभूतपूर्व रैली होगी सरकार की जिम्मेदारी है कि वह हमारी मांगों को पूरी तरह लागू करें अन्यथा यह आंदोलन और तेज होगा और इसमें अन्य विभागों के कर्मचारियों मजदूरों का भी समर्थन लिया जाएगा। धरने की अध्यक्षता रामरति दलाल व कृष्णा देवी ने की, जबकि संचालन जिला गीता देवी ने किया। सीटू के सचिव बैनीवाल व संयुक्त मंच के नेता देवी सिंह बेचैन ने भी अपने विचार रखे। धरने को कमला देवी, राजवती, ओमवती, विमलेश, पसंदी, पुष्पा, सीमा, शशि, अनीता, सुषमा, सरोज व ऊषा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed