फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   A youth including two women arrested in JE's honey trap case

Palwal News: जेई से हनी ट्रैप मामले में दो महिलाओं सहित एक युवक गिरफ्तार

Wed, 25 Jan 2023 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
A youth including two women arrested in JE's honey trap case
जेई से हनी ट्रैप मामले में दो महिलाओं सहित एक युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। यूपी के कोसीकलां बिजली बोर्ड में कार्यरत जेई से जबरन हनीट्रैप कर पैसे वसूलने के मामले में थाना पुलिस ने दो महिलाओं सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी कोसीकलां के गांव बठैनकलां के बताए गए हैं।
थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि यूपी के कोसीकलां में कार्यरत बिजली बोर्ड के जेई सतीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 जनवरी को वह बिजली चोरी पकड़ने के लिए अपने साथी राम कुमार के साथ कोसीकलां में स्थित बैंक कॉलोनी में गए थे। तभी एक प्लॉट में बिजली चोरी होते हुए पाया गया। लेकिन उस प्लॉट कोई व्यक्ति नहीं मिला।
विज्ञापन

जेई सतीश ने बताया के शनिवार को वह पुलिस चौकी 132 बिजली घर में कार्य कर रहा था तभी दो महिलाएं आई जिनमें एक ने अपना नाम आकाश देवी बताकर बिजली चोरी के लिए माफी मांगी और आरोपी महिलाओं ने अपने आप को गरीब बता कर बिजली चोरी का केस नहीं दर्ज नही करने की बात की । जेई ने बताया सोमवार को वह और उसका साथी रामकुमार बठैन गेट पर खड़े थे तभी आकाश देवी वहां आ गई और होडल के लिए कार में लिफ्ट मांगी। पीड़ित जब टोल बूथ से उझीना ड्रेन के समीप आया तो आरोपी महिला ने कार को सड़क के साइड में रुकवा कर चाबी निकालकर 15 लाख रुपये की मांग करने लगी तभी एक महिला और एक युवक मौके पर पहुंच गया। आकाश देवी ने अपने कपड़े फाड़ दिए और बाद में दो महिलाओं के साथ युवक ने मिलकर दस लाख रुपये में केस खत्म करने की बात करने लगे। बाद में आरोपियों ने जेई के पे फोन से 20-20 हजार रुपये तीन बार निकलवा लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी आकाश देवी, प्रिया व संदीप को हिरासत में ले लिया और आरोपियों के खिलाफ हनीट्रैप सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed