{"_id":"668d700e43c3ac2811051e68","slug":"a-young-man-who-was-missing-after-love-marriage-was-murdered-and-his-body-was-burnt-palwal-news-c-24-1-fb11002-107293-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: प्रेम विवाह करने के बाद लापता चल रहे युवक की हत्या कर शव जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: प्रेम विवाह करने के बाद लापता चल रहे युवक की हत्या कर शव जलाया
Tue, 09 Jul 2024 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Tue, 09 Jul 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
- अदालत में शादी करने के बाद गुरुग्राम रह रहे थे पति-पत्नी, आरोपियों ने 25 जून को बनाया था बंधक, उसी रात की हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। प्रेम विवाह करने के बाद लापता चल रहे युवक का अपहरण कर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप पत्नी के परिजनों पर लगा है। आरोपियों ने युवक की हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए जला दिया। मंगलवार को युवक के परिजनों के साथ सैकड़ों ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे तो उन्हें पुलिस अधिकारियों ने ये जानकारी दी। मंगलवार शाम को पुलिस ने मामले में पत्रकार वार्ता कर मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ अपहरण, हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले में बल्लभगढ़ के गांव जवां निवासी मुकेश मलिक ने बताया कि उनका बेटा गौरव बामनीखेड़ा के नजदीक एक हाउसिंग सोसायटी में रहने वाली युवती से प्रेम करता था। 30 मई की रात को रात को दोनों घर से चले गए। अगले ही दिन 31 मई को दोनों ने गाजियाबाद के एक आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली और गाजियाबाद अदालत में ही शादी को पंजीकृत करा लिया। मामले में युवती के परिजनों ने मुंडकटी थाना में गौरव सहित सात के खिलाफ युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज करा दिया। उन्होंने बताया कि शादी के बाद दोनों पति-पत्नी गुरुग्राम में रह रहे थे। गौरव ने बुआ के यहां बंचारी जाने बात कही थी। युवती के परिजनों को इस बात की जानकारी मिल गई और उन्होंने 25 जून को दोनों को पकड़कर बंधक बना लिया। युवती को उसके परिजन अपने घर ले आए, जबकि गौरव का कुछ पता नहीं चला। गौरव का सुराग न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया गया। उसके बाद मुंडकटी थाना में गौरव के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया।
मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में डीएसपी सुरेश भड़ाना व डीएसपी विशाल कुमार ने परिजनों को गौरव की हत्या किए जाने की बात बताई। मामले डीएसपी विशाल कुमार ने बताया कि गौरव का अपहरण कर आरोपी 25 जून को पलवल ले आए और पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शव को खुर्द बुर्द करने के लिए उसी रात जला दिया गया। मामले में युवती की मां व नाबालिग भाई सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
ईंट भट्ठे पर कार्यरत मजदूर का शव बताकर जलाया
परिजनों ने बताया कि आरोपियों ने गौरव का अपहरण करते ही हत्या कर दी थी। उसके बाद आरोपियों ने शव को खुर्द-बुर्द करने की योजना बनाई। इस दौरान आरोपियों ने सभी को ईंट भट्ठे पर कार्यरत मजदूर का शव बताया। चौकीदार व अन्य को गुमराह कर रात के साढ़े आठ बजे रसूलपुर रोड स्थित श्मशानघाट में लाकर अंतिम संस्कार करा दिया गया। इस दौरान एक फर्जी आधार कार्ड भी दिखाया गया।
तीन गाड़ियों में बंधक बनाकर लाए थे आरोपी
जानकारी के अनुसार करीब 14 आरोपी तीन गाड़ियों में सवार होकर गुरुग्राम गए थे। सीसीटीवी में तीन गाड़ियां दिख रही हैं। आरोपियों ने गुरुग्राम से पति-पत्नी का अपहरण कर बंधक बनाया। उसके बाद पति-पत्नी को अलग-अलग गाड़ी में ले जाया गया। पत्नी को उसके घर ले जाया गया, जबकि गौरव की हत्या कर दी गई। रात के समय उसका अंतिम संस्कार करा दिया गया।