फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   A young boy dead because of poison given by his friends

Palwal News: दोस्तों पर किशोर को जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप, मौत

Sat, 04 Oct 2025 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Sat, 04 Oct 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
A young boy dead because of poison given by his friends
परिजनों ने दोस्तों पर लगाया टॉर्चर करने, वीडियो वायरल करने और दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। जिले के चांदहट थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। किशोर बारहवीं कक्षा का छात्र था। मृतक की मां ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उनके बेटे को पिछले कुछ समय से पड़ोस के कुछ युवक नाजायज रूप से परेशान कर रहे थे। दो अक्तूबर को युवक उनके बेटे को बहला-फुसलाकर ले गए। स्कूल के पास ले जाकर गाली-गलौज, मारपीट और दुष्कर्म किया। बेटे को टॉर्चर करते हुए वीडियो बनाया और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। इस दौरान बेटे को जबरन जहरीला पदार्थ खिलाया गया।


बेटा शाम 5:30 बजे उल्टी करता हुआ घर वापस आया। घर वापस आते ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे फरीदाबाद के निजी अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान तीन अक्तूबर को उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसियों और दोस्तों ने धमकी देकर और ब्लैकमेल कर बेटे को परेशान किया। पड़ोसियों और दोस्तों ने बेटे को जहर खिलाकर उसकी हत्या कर दी। घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी परिजनों ने पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। पुलिस ने चांदहट थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed