फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   a woman killed to dowry with poision by husband and others

दहेज के लालच में विवाहिता को दिया जहर, मौत

Thu, 30 May 2019 09:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
a woman killed to dowry with poision by husband and others
पलवल। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष द्वारा एक विवाहिता की जबरन जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। कैंप थाना पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर ससुराल पक्ष के चार नामजद लोगों पर मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कैंप थाना प्रभारी भीम सिंह ने बताया कि होडल के गांव बांसवा निवासी कृष्ण ने शिकायत दर्ज कराया है। कृष्ण ने बताया कि उसकी दो बहनों की शादी फरवरी 2018 में हुई थी। इसमें छोटी बहन रेनू की शादी गांव धोलागढ़ निवासी पवन के साथ हुई। शादी में दहेज देने के बाद भी ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित करते थे। इस संबंध में कई बार ससुराल पक्ष के लोगों को समझाया भी गया लेकिन वह नहीं माने। 29 मई को कृष्ण को सूचना मिली कि उसकी बहन की तबियत खराब हो गई। जब कृष्ण अपने मौसा के साथ गांव धौलागढ़ पहुंचा। तब पता चला कि उसकी बहन सिविल अस्पताल में भर्ती है। जिसको कुछ देर बाद ही नूंह स्थित नल्हड़ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। जब वह नूंह स्थित नल्हड़ अस्पताल पहुंचे। उसने अपनी बहन से मिला और तबीयत के बारे में पूछा। इस पर पीड़िता ने जेठ पुरुषोत्तम , सास सविता तथा पति पवन दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। साथ में यह भी कहा कि पीड़िता के विरोध करने पर ससुराल के लोगों ने जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया है। कृष्ण का कहना है कि कुछ समय बाद ही उसकी बहन रेनू ने अस्पताल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed