{"_id":"6822342f400cb64d200e34a8","slug":"a-minor-girl-who-went-to-get-ration-was-kidnapped-and-raped-palwal-news-c-24-1-as11003-114455-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: राशन लेने गई नाबालिग छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: राशन लेने गई नाबालिग छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म
विज्ञापन
मथुरा में ले जाकर दिया वारदात को अंजान, अगले दिन घर आकर पीड़िता ने परिजनों को दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले के बघौला पुलिस चौकी क्षेत्र में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आठवीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा को गांव का ही युवक अपहरण कर मथुरा ले गया, वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और पीड़िता को वहीं छोड़कर भाग गया। अगले दिन पीड़िता ने घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अपहरण व दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
घटना गदपुरी थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार पीड़िता स्कूल की छुट्टी के बाद आंगनबाड़ी केंद्र से राशन लेने गई थी। केंद्र पीड़िता के घर से महज 200 मीटर की दूरी पर है। तभी गांव का ही एक युवक, जिसका नाम कृष्णा है, उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी किशोरी को मथुरा ले गया और वहां एक रात रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया और पीड़िता को वहीं छोड़कर भाग गया। पीड़िता जब देर रात तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। अगले दिन जब पीड़िता घर पहुंची तो उसने अपने परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता के दादा उसे लेकर गदपुरी थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।