{"_id":"90-40632","slug":"Palwal-40632-90","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और शाम सांवरिया के नाम 21 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और शाम सांवरिया के नाम 21 को
Palwal
Updated Wed, 28 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
पलवल (ब्यूरो)। बाबा खाटू श्याम सेवा समिति पलवल के तत्वावधान में एक और शाम सांवरिया के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। समिति के सदस्य कपिल गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन आगामी 21 सितंबर को रेलवे रोड स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में किया जाएगा। कार्यक्रम में श्याम संकीर्तन में भारत के सुप्रसिद्ध भजन गायक जय शंकर चौधरी कोलकाता, रजनी राजस्थानी, योगेश दाघीच व दीपक लक्खा दिल्ली आदि श्रीश्याम का गुणगान करेंगे। समिति के सदस्य हिमांशु मंगला व पुनित गोयल ने बताया कि इसके अलावा खाटू श्याम को अलौकिक ऋगांर अखंड ज्योति, भव्य दरबार 56 भोग व गुड़गांव के मशहूर काका जी झांकी वालों की झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
विज्ञापन