फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   पांच बाइक चोरी के मामले दर्ज

पांच बाइक चोरी के मामले दर्ज

Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
Palwal
Palwal Updated Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
पलवल। अलग-अलग स्थानों से पांच बाइक चोरी के मामले पुलिस ने दर्ज किए हैं। नया गांव निवासी ललित ने कहा है कि चार जनवरी की शाम को वह अपनी बाइक पर सवार होकर बस स्टैंड स्थित एक जिम में आए थे। उन्होंने बाइक को जिम के सामने खड़ा कर दिया। घंटे बाद वह वापस आया तो उसकी बाइक गायब थी। इसके अलावा 12 जनवरी को जनौली निवासी खचेड़ा की बाइक सब्जी मंडी से गायब हो गई। न्यू कॉलोनी निवासी करतार की बाइक भी 12 जनवरी को पंजाबी धर्मशाला के सामने से चोरी हो गई। वहीं रायदासका निवासी अमित की बाइक तहसील परिसर से गायब हो गई। संजय कॉलोनी निवासी महेंद्र ने अपनी शिकायत में कहा है कि चार जनवरी को उसकी बाइक पलवल कोर्ट के पास से चोरी हो गई।
विज्ञापन



ट्रक ने दो बाइक को मारी टक्कर
पलवल। टोल टैक्स के पास ट्रक ने दो बाइक को टक्कर मार दी, जिससे मां-बेटा घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया, जहां से उन्हें दिल्ली भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, डाढ़का निवासी मोहरपाल ने कहा कि 14 जनवरी को वे अपने बेटे रवि के साथ बाइक पर सवार होकर ड्यूटी पर जा रहे थे। पास ही दूसरी बाइक पर उनकी पत्नी शीला और उनका साला घनश्याम भी सवार थे। टोल टैक्स के पास सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे उनका पुत्र रवि घायल हो गया। वहीं उनके दूसरी बाइक को भी ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी पत्नी शीला भी घायल हो गई। घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed