{"_id":"90-27753","slug":"Palwal-27753-90","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपा चुनाव आज, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपा चुनाव आज, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद
Palwal
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हथीन। रविवार को होने वाले नपा चुनाव को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। चुनाव के मद्देनजर शहर की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। रिटर्निंग अधिकारी यश गर्ग ने शनिवार को चुनाव ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों व कर्मियों को चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान सुबह आठ बजे शुरू होकर साढ़े चार बजे तक चलेगा। मतोें की गिनती मौके पर ही मतदान के बाद कर दी जाएगी।
जिला पुलिस अधीक्षक जगत सिंह हुड्डा ने शांति व्यवस्था व शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए अधिकारियों की बैठक ली। एसपी ने बताया कि शहर के अंदर जाने वाले सात रास्तों पर नाके लगाकर पुलिस तैनात की गई है। जो हर आने जाने वाले पर कड़ी नजर रखे हुए है। एसपी के अनुसार चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए लगभग साढ़े चार सौ पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। चार पुलिस उपाधीक्षक पूरी चुनाव व्यवस्था पर नजर रखेंगे। इसके अलावा 10 पुलिस निरीक्षक, 25 उप निरीक्षक व 50 सहायक उप निरीक्षक तैनात किए गए हैं। सभी बूथों पर एसएचओ भी तैनात रहेंगे। पुलिस के पांच वाहन लगाए गए हैं। ये वाहन शहर व बूथों पर गश्त करते रहेंगे। एक बूथ पर पुलिस के लगभग 20 जवानों को तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में व्यवधान डालने वालों पर विशेष नजर रहेगी। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
कौन कहां डालेगा अपना मत
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल हथीन में चार मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस स्कूल में वार्ड एक, दो, तीन और चार का मतदान होगा। वहीं राजकीय माध्यमिक कन्या विद्यालय में वार्ड छह, 11, 12 व 13 को मतदान केंद्र बनाया गया है। राजकीय प्राथमिक पाठशाला हथीन में वार्ड पांच, सात को मतदान केंद्र बनाया गया है। वार्ड आठ का मतदान केंद्र पुराने खंड कार्यालय के भवन बनाया गया है। वार्ड नौ व दस का मतदान शांति निकेतन स्कूल में बनाया गया है। मतदान केंद्रों पर ही होगी मतों की गिनती।