{"_id":"90-27749","slug":"Palwal-27749-90","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क का नाम शहीद के नाम पर करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्क का नाम शहीद के नाम पर करने की मांग
Palwal
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
तावडू़। स्थानीय सामाजिक संगठनों ने डीसी को पत्र लिखकर सुभाष मार्केट में नवविकसित पार्क का नाम शहीद ऊधमसिंह पार्क रखने की मांग की है। इस मांग का समर्थन करते हुए विधायक ने भी इस बारे में नगर पालिका प्रशासन को प्रस्ताव पास करने की सलाह दी है। लोगों को लगता है कि सरकार शहीद का विशेष ख्याल रखते हुए पार्क का नामकरण शहीद ऊधम सिंह के नाम पर कर देगी। इस बारे में नगर पालिका सचिव सुमनलता ने बताया कि विधायक की सलाह उन तक पहुंच गई है। सोमवार को प्रस्तावित बैठक में इस बाबत पार्षदों से विचार विमर्श किया जाएगा। पालिका चेयरमैन ने कहा है कि सहमति के बाद पार्क का नामकरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन