फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   मारपीट और गोलीबारी में 18 लोगों पर मामला दर्ज

मारपीट और गोलीबारी में 18 लोगों पर मामला दर्ज

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Palwal
Palwal Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पलवल। जमीन के विवाद में हवाई फायरिंग करने, मारपीट करने, गाड़ियों के शीशे तोड़ने के आरोप में चांदहट पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। हमले में तीन लोग घायल हो गए थे। जिला फरीदाबाद (बल्लभगढ़) के गांव चंदावली निवासी भगत सिंह ने कहा है कि करीब दो वर्ष पूर्व उन्होंने हंसापुर गांव में थंथरी निवासी जगबीर से दो एकड़ जमीन खरीदी थी। 16 नवंबर को वे उस जमीन में गेहूं की बिजाई करके आ गए। 17 नवंबर को वे फिर अपने खेतों में आए। कुछ देर बाद वे अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर भाई विरेंद्र व दोस्त तरुण के साथ वापस लौटने लगे। भगत सिंह ने आरोप लगाया कि तभी थंथरी निवासी चंदर, जिले सिंह, नफे सिंह, बिजेन्द्र, प्रीतम, गजे सिंह व उनके साथ आए करीब 12 अन्य लोगों ने उनकी गाड़ी को रोककर, उनके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं उन्होंने गाड़ी को भी तोड़ दिया। आरोपियों ने उन्हें डराने के लिए हवाई फायरिंग भी की। झगडे़ में भगत सिंह, उनके भाई विरेंद्र व दोस्त नरियाला निवासी तरूण घायल हो गए। चांदहट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed