फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता

लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता

Thu, 09 Aug 2018 07:20 PM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता

विज्ञापन
लेखन क्षमता बढ़ाने के लिए हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। स्पेक्ट्रम इंटरनेशनल स्कूल में विभिन्न विषयों पर लेखन क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से हिन्दी निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगता में अक्षरों की बनावट व मात्राओं को देखते हुए अध्यापिकाओं ने प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया ।
बृहस्पतिवार को स्कूल प्रांगण में प्रधानाचार्या डॉ. संगीता गोयल की देखरेख में हिन्दी निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित हुई। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण भारत में शिक्षा परिवर्तन, संयुक्त परिवार का महत्व, अनुशासन ही सफल जीवन की चाबी, सत्यता हमारे जीवन में जरूरी विषयों पर निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन पवन अग्रवाल व प्रबंधक श्रीराम अग्रवाल ने बच्चों को पुरस्कार वितरण करते हुए कहा कि लेखन में विचारों की ताकत छिपी होती है। उन्होंने विभिन्न विषयों पर लेखन प्रतियोगिता में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की कार्यकुशलता की सराहना की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के परिणामों में वंशिका, भावेश, अंजलि, ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या ने विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed