{"_id":"6a359564b31a7fbd0f098496","slug":"9000-kg-of-cannabis-seized-from-container-driver-arrested-palwal-news-c-25-1-mwt1001-112961-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: कंटेनर से नौ हजार किलो भांग बरामद, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: कंटेनर से नौ हजार किलो भांग बरामद, चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। सीआईए पुन्हाना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से 9000 किलोग्राम भांग बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान इमरान निवासी लहडूरा, थाना मंगलौर, जिला हरिद्वार (उत्तराखंड) के रूप में हुई है। सिटी थाना पुन्हाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
जांच अधिकारी एएसआई धर्मेंद्र ने बताया कि सीआईए टीम को सूचना मिली थी कि होडल की ओर से आने वाले एक कंटेनर में प्लास्टिक के कट्टों में भरकर भारी मात्रा में भांग ले जाई जा रही है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने सरकारी अस्पताल के सामने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी।
नाकाबंदी के दौरान होडल की तरफ से आए संदिग्ध कंटेनर को रुकवाकर उसकी तलाशी ली गई। जांच में कंटेनर के अंदर रखे 300 प्लास्टिक के कट्टों से 9000 किलोग्राम भांग बरामद हुई। प्रत्येक कट्टे में 30 किलोग्राम भांग भरी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने नशीले पदार्थ और कंटेनर को कब्जे में लेकर चालक इमरान को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।