{"_id":"5be712f8bdec2269917264f1","slug":"81541870328-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ महोत्सव की तैयारियां शुरू, आज होगा नहाय, खायै कै व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ महोत्सव की तैयारियां शुरू, आज होगा नहाय, खायै कै व्रत
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज नहाय खाय के साथ शुरू होगा छठ महापर्व
- शहर में छठ पूजन के लिए तैयारियां शुरू
पलवल। पूर्वांचल जनकल्याण समिति के तत्वावधान में छठ पूजन समारोह एवं महोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। महोत्सव के लिए जहां शनिवार को पूर्वांचल के लोगों ने घरों को सजाया-संवारा, वहीं ब्राह्मण धर्मशाला में बनाए गए घाट की साफ-सफाई की गई। छठ महोत्सव के लिए शनिवार को पूर्वांचल के लोग खरीददारी में भी लगे रहे। रविवार को नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत होगी।
छठ महापर्व में 11 नवंबर यानि रविवार को नहाय-खाय से शुरू होगा। 12 नवंबर को खरना और 13 नवंबर को सूर्यास्त को अर्घ्य दिया जाएगा। समिति के प्रधान विजय कुमार पटेल ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत 13 नवंबर को ब्राह्मण धर्मशाला में छठ महोत्सव के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ होगा। इसके बाद भोजपुरी गीतों का भी आयोजन किया जाएगा। 14 नवंबर को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत तोड़ा जाएगा। इसके बाद प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।
तैयारियों को लेकर हुई बैठक
छठ पूजन महोत्सव की तैयारियों को लेकर शनिवार को भी पूर्वांचल जन कल्याण समिति की बैठक हुई। समिति के लोगों ने छठ महापर्व को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। महोत्सव के लिए पूर्वांचल के लोगों के अलावा स्थानीय समाजों के लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। सभी राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक संगठनों के लोगों को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
घाट की सफाई करने में जुटे रहे
पूर्वांचल जनकल्याण समिति के सदस्य शनिवार को सुबह से ही घाट की साफ-सफाई के अलावा सफेदी आदि कर उसे ठीक करने में लगे रहे। बताया गया कि 12 नवंबर को घाट में जल भराव किया जाएगा तथा 13 नवंबर को घाट में सार्वजनिक स्नान कर छठ मैया की पूजा कर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।