{"_id":"5bc4cec9bdec2269351db63c","slug":"81539624649-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से दो दिन रहे रोडवोज बसों की हड़ताल, यात्रियों को होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से दो दिन रहे रोडवोज बसों की हड़ताल, यात्रियों को होगी परेशानी
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
आज से दो दिन रहेगी रोडवेज बसों की हड़ताल, यात्रियों को होगी परेशानी
- किलोमीटर आधार पर निजी बसों को शामिल करने का विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। हरियाणा रोडवेज में किलोमीटर आधार पर निजी बसों को शामिल करने के विरोध में 16 व 17 अक्टूबर को रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। सर्व कर्मचारी संघ व अन्य कर्मचारी संगठनों ने रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन दे दिया है। हड़ताल के कारण यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है।
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान पर दो दिन की जाने वाली हड़ताल को लेकर सोमवार को बैठक भी हुई। बैठक में हड़ताल को पूर्णतया सफल बनाने की अपील की गई। रोडवेज कर्मचारी नेता गंगाराम सौरोत ने बताया कि प्रदेश में आबादी के अनुसार करीब 14 हजार बसों की जरूरत है, परंतु सरकार रोडवेज बेड़े में बसें बढ़ाने की बजाय पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की नीयत से कार्य कर रही है और 750 निजी बसों को परमिट जारी कर दिया है। इससे आम लोगों को काफी परेशानी होगी और सरकार को राजस्व का नुकसान होगा।
वहीं सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रमेश चंद, सचिव बनवारी लाल, ब्लॉक प्रधान जितेंद्र सिंह तेवतिया, ब्लॉक सचिव योगेश शर्मा ने बताया कि सरकार जानबूझ कर टकराव का रास्ता अपना रही है। रोडवेज बसों में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र, वरिष्ठ नागरिक, स्वतंत्रता सेनानी, दिव्यांग, गंभीर बीमारी से पीड़ित नागरिक सहित 42 श्रेणी के व्यक्तियों को लाभ दिया जाता है। उन्होंने बताया कि निजी बस ऑपरेटर जनता को ये लाभ नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने अपनी नीति का नहीं बदला तो सर्व कर्मचारी संघ भी रोडवेज कर्मचारियों के साथ आंदोलन करने को विवश होगा।