{"_id":"5b59d1a14f1c1b44748b6f3f","slug":"81532613025-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ृपायुक्त ने किया निरीक्षण दो अतिथि अध्यापक मिले गैर हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ृपायुक्त ने किया निरीक्षण दो अतिथि अध्यापक मिले गैर हाजिर
Updated Thu, 26 Jul 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औचक निरीक्षण में गैरहाजिर मिले दो अतिथि अध्यापक
- दोनों के खिलाफ कार्रवाई के दिए आदेश,
- गांव रायदासका स्थित राजकीय मिडिल स्कूल में निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। जिला उपायुक्त डॉ. मनीराम शर्मा ने गांव रायदासका स्थित राजकीय मिडिल स्कूल का औचक निरीक्षण कर गैरहाजिर पाए गए दो अतिथि अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दोनों अतिथि अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही स्कूल की अव्यवस्थाओं की झूठी शिकायत देने वाले गांव के ही एक नंबरदार को भी कारण बताओ नोटिस दिया है। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त को ये दोनों अतिथि अध्यापक गैर हाजिर मिले और गांव रायदासा व दूसरे गांव में चलाए जा रहे अपने निजी स्कूल में ड्यूटी समय में मौजूद थे।
उपायुक्त ने बताया कि उन्हें गांव के एक प्रतिनिधिमंडल ने लिखित में शिकायत की थी कि स्कूल में अध्यापक समय पर नहीं आते, मनमर्जी चला रहे हैं तथा पढ़ाने की बजाय गप मारते रहते हैं। उनके अनुसार जब उन्होंने स्कूल में औचक निरीक्षण किया तो 10 में से आठ अध्यापक हाजिर मिले तथा स्कूल का माहौल ठीक पाया गया। स्कूल के विद्यार्थियों ने उन्हें बताया कि उक्त दो अतिथि अध्यापक अपना निजी स्कूल चलाते हैं। यह बात सच भी पाई गई। उन्होंने तुरंत प्रभाव से दोनों अतिथि अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए। उपायुक्त के अनुसार झूठी शिकायत करने वाले राजकुमार नंबरदार को भी नोटिस जारी किया गया है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।