फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   बैठक में आरएमपी डाक्टरों ने लिया सामुदायिक हड़ताल करने का निर्णय

बैठक में आरएमपी डाक्टरों ने लिया सामुदायिक हड़ताल करने का निर्णय

Sat, 14 Jul 2018 07:32 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
बैठक में आरएमपी डाक्टरों ने लिया सामुदायिक हड़ताल करने का निर्णय

विज्ञापन
आरएमपी डाक्टरों ने सामुदायिक हड़ताल करने का निर्णय लिया
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। मानव चिकित्सा सेवा संघ की जिला इकाई की बैठक शनिवार को जिला कार्यालय पर डॉ.सतवीर लोहिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 20 जुलाई को होने वाले प्रदेश के आरएमपी डॉक्टर की मांगों को लेकर एक दिवसीय सामूहिक हड़ताल व धरना-प्रदर्शन पर चर्चा हुई। जिसमें पलवल में लघु सचिवालय के सामने गांव कुसलीपुर स्थित गुर्जर भवन में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।

डॉ. सतवीर लोहिया ने बताया कि 20 जुलाई को आयोजित हड़ताल में सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहरों से 20-20 किलोमीटर दूर बसने वाले ग्रामीणों का नर्सिंग होम में इलाज करवाना संभव नहीं है। नर्सिंग होम में इलाज महंगा होने के कारण आम आदमी उपचार नहीं करा पाते हैं। यदि गांवों में आरएमपी डॉक्टरों की दुकानों को बंद करा दिया गया तो गरीब और असहाय लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पाएंगी। पूरे प्रदेश में महामारी जैसे हालात पैदा हो जाएंगे। इस अवसर पर खुशहाल सिंह, परविंदर कुमार, दौलतराम, सतीश तलवार, भारत भाटी, रविंद्र शर्मा, बाबूलाल, मामराज, हरिचंद, सुमन देवी, रूचि लाल, सरोज, मंजू, बबली शर्मा, तेजपाल, रमेश, जलसिंह, प्रदीप, सुशील, कैलाश, हरपाल, महेंद्र, विष्णु, जयपाल, असलम समेत अन्य डॉक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed