{"_id":"674fedf8823d43dc900ef6fd","slug":"72-lakh-rupees-were-demanded-by-engaging-on-video-call-hacked-the-phone-and-transferred-it-to-dozens-of-accounts-palwal-news-c-24-1-snoi1004-110315-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: वीडियो कॉल पर उलझाकर 72 लाख रुपये मंगाए, फोन हैक कर दर्जनों खातों में किए ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: वीडियो कॉल पर उलझाकर 72 लाख रुपये मंगाए, फोन हैक कर दर्जनों खातों में किए ट्रांसफर
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर के बैंक खाते का किया इस्तेमाल, फोन बंद होने के बाद मिली जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। प्रॉपर्टी डीलर को वीडियो कॉल पर उलझाकर अज्ञात से 72 लाख रुपये पीड़ित के खाते में मंगा लिए। इसके बाद फोन हैक कर ठगों ने 72 लाख रुपये की ट्रांजेक्शन अलग-अलग दर्जनों खातों में कर दी। जब तक वह कुछ समझ पाता साइबर ठगों ने वारदात को अंजाम दे दिया। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नौ नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रोहित के अनुसार कैंप कॉलोनी निवासी संजय चौहान ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह प्रॉपर्टी डीलर का कार्य करते हैं। पिछले कुछ दिन से उनकी बातें व्हाट्सएप पर कश्मीर निवासी जावेद से हो रही थीं। जावेद उन्हें विभिन्न कारोबार के जरिये रुपये कमाने का प्रलोभन देता था। जावेद ने उन्हें बताया कि वह एनर्जी सोल्यूशन कंपनी के लिए कार्य करते हैं। यह कंपनी एप्पल, नासा, टैसला जैसी बड़ी कंपनियों के लिए कार्य करती हैं। कंपनी में पैसे लगाकर मुनाफा कमाया जा सकता है। जावेद ने उनके बैंक खाते की जानकारी ले ली। बीती 12 नवंबर को जावेद का उनके पास व्हाट्सअप पर वीडियो कॉल आई। जावेद ने उनके साथी रामनिवास, नवीन गुप्ता, सिकंदर राणा, गुरजीत सिंह, अली, शाजद, वाजिद व सौरा को वीडियो कॉल पर जोड़ लिया और सभी उनसे बातचीत करने लगे। इस दौरान बातचीत को कई घंटे बीत गए। बातचीत के दौरान आरोपियों ने किसी से उनके बैंक खाते में 72 लाख रुपये डलवाए और उनके फोन को हैक कर दर्जनों खातों में छोटे अमाउंट में यह राशि ट्रांसफर कर दी। कॉल बंद होने के बाद उन्हें मामले की जानकारी मिली तो उसने मामले की शिकायत साइबर पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि साइबर तकनीक की मदद से आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
बैंक कर्मचारी बन फोन किया हैक, निकाले 99 हजार
पलवल। बैंक कर्मचारी बताकर फोन करने वाले साइबर ठग ने मोबाइल फोन हैक कर लिया और 99 हजार रुपये की ठगी कर ली। गांव भिडूकी निवासी मोहित ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह हरियाणा टूरिज्म में टेक्नीशियन के तौर पर कार्य करते हैं। उनके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह केनरा बैंक से बोल रहा है। एटीएम को अपडेट करने के नाम पर बैंक खाते ही जानकारी मांगी। उन्होंने जानकारी देने से मना करा दिया तो उनका फोन हैक हो गया। इससे पहले वह कुछ समय पाता। खाते से 50 हजार व 49 हजार दो बार में राशि ट्रांसफर कर ली गई। संवाद