{"_id":"5be086cebdec2269bb4202a6","slug":"71541441230-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक बुराइयों को दूर करने को समाज के लोग आगे आएं: डागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक बुराइयों को दूर करने को समाज के लोग आगे आएं: डागर
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक बुराइयों को दूर करने को समाज के लोग आगे आएं: डागर
हथीन। हाल ही में मंडकौला में देशोरी सत्यनाराण कथा करने वाले समाजसेवी संदीप डागर का हथीन के गांव रीबड़ में स्वागत किया गया। इस अवसर पर संदीप डागर ने कहा कि सामाजिक बुराइयों को जड़ से समाप्त करने के लिए समाज के लोगों को आगे आना चाहिए। बच्चों को शिक्षित बनाना चाहिए। शिक्षा के द्वारा ही सामाजिक बुराइयों को दूर किया जा सकता है। डागर ने कहा कि हथीन उपमंडल में आज शिक्षा की अलख जगाने की जरूरत है।
उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वे बच्चों को शिक्षित बनाने पर जोर दें। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि जिस समाज में शिक्षित लोग रहते हैं, वह समाज कभी पिछड़ नहीं सकता। इस अवसर पर सरपंच शिवराज सिंह, फूल सिंह, वेद राम महाशय, प्रताप पटवारी, मनीराम प्रधान, घीसा, देवीराम, सुंदर डागर समेत अन्य मौजूद रहे।