फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   एटीएम से धोखाधड़ी कर चालीस हजार रूपये निकाले

एटीएम से धोखाधड़ी कर चालीस हजार रूपये निकाले

Sat, 20 Oct 2018 11:40 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
एटीएम से धोखाधड़ी कर चालीस हजार रूपये निकाले
धोखाधड़ी कर एटीएम से चालीस हजार निकाले
विज्ञापन

हथीन। एटीएम की क्लोनिंग कर शहर के एक व्यक्ति के खाते से चालीस हजार रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि उसके एटीएम, चेकबुक एवं पासबुक घर पर ही रखे थे और धोखेबाज ने उसके खाते से दो बार में बीस-बीस हजार रुपये निकाल लिए। उसे इस धोखाधड़ी का पता तब चला जब उसके मोबाइल पर मेसेज आया। पीड़ित उपभोक्ता विजय कुमार ने बताया कि वह राजकीय प्राथमिक पाठशाला मंगोरका हथीन में जेबीटी के पद पर नियुक्त है और सेक्टर दो पलवल में रहता है। उसका खाता एसबीआई की ब्रांच हथीन में है। 12 सितम्बर को मलेरना रोड बल्लभगढ़ स्थित एसबीआई एटीएम द्वारा उसके खाते से पैसे निकाल लिए गए। हथीन थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान पर धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। हथीन थाना प्रभारी करमवीर खटाना ने बताया मुकदमा दर्ज करके जाँच शुरू कर दी गई है। जाँच अधिकारी धर्मेन्द्र ने बताया कि संबंधित एटीएम की सीसीटीवी फुटेज निकालकर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। ब्यूरो


गन्ना चोरी करने से रोका तो की फायरिंग, बचा किसान
हथीन। खेतों से गन्ना चोरी करने के विवाद को लेकर देर रात गांव मोहदमका में अज्ञात बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। हथीन थाना प्रभारी करमवीर खटाना ने बताया कि गाँव कोंडल निवासी उदयचन्द उर्फ कल्लू ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसने गाँव मोहदमका में 27 एकड़ भूमि पट्टे पर ली हुई है और उनमें ईख बो रखी है। शुक्रवार की शाम वह अपने साथी टिंकू उर्फ दयाचंद के साथ अपने खेतों की देखभाल के लिए गया था। वहां जाकर देखा तो एक कोठरे के पास बुलेट मोटरसाइकिल जो काले रंग की थी नंबर प्लेट के स्थान पर अंग्रेजी में नाइक लिखा हुआ था। 18-20 वर्ष की उम्र के दो युवक खेतों से गन्ना तोड़कर चूस रहे थे। इस पर किसान उदयचन्द ने युवकों के इस कदम पर आपत्ति की तो दोनों युवक गलती मानकर चले गए। इसके बाद उक्त किसान खेतों के पास स्थित बालाजी भट्टे पर बैठ गए। कुछ देर में उक्त दोनों अज्ञात लड़के दोबारा बाइक पर कट्टा लेकर आए और फायर कर दिया। उन्होंने दो फायर किये और मोहदमका गाँव की तरफ भाग गए। वहां पर भट्टा मालिक अनूप निवासी औरंगाबाद व ऋषि निवासी पहाड़ी बैठे हुए थे। इस फायरिंग के बाद किसान भट्टे के पीछे भाग लिए। मौके पर पहुंचे जाँच अधिकारी यशपाल को एक खाली खोल मिला है। हथीन पुलिस ने इस मामले में शस्त्र अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जाँच अधिकारी यशपाल का कहना है आरोपियों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed