फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   68 thousand rupees grabbed on the pretext of job

नौकरी का झांसा देकर हड़पे 68 हजार रुपये

Fri, 22 Apr 2022 10:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
68 thousand rupees grabbed on the pretext of job
पलवल। बेरोजगार युवक को दिल्ली मेट्रो में नौकरी लगवाने के नाम पर 68 हजार रुपये ऐंठ लिए। युवक ने इंटरनेट से नौकरी लगाने वाले का नंबर लेकर संपर्क किया था। कैंप थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी संदीप के अनुसार त्रिखा कॉलोनी बल्लभगढ़ निवासी सुमित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह फिलहाल पलवल के शमशाबाद में किराये के मकान में रहता है। वह बेरोजगार है और नौकरी की तलाश में है। उसने नौकरी के लिए इंटरनेट पर सर्च कर रहा था तो उसे एक नंबर मिला। उसने उस नंबर पर संपर्क किया तो उसने अपना नाम सिद्धार्थ कुमार मिश्रा बताया। उसने कहा कि वह सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने का काम करता है।
विज्ञापन

वह उसे फरीदाबाद नगर निगम में नौकरी लगवा देगा, लेकिन वह नगर निगम में नौकरी नहीं लगवा सका तो उसने उसे दिल्ली मेट्रो में नौकरी लगवाने के लिए कहा और 75 हजार रुपयों की मांग की। उसने उसके खाते में छह बार में 68 हजार रुपये डाल दिए। आरोपी ने उसे अपने जाल में फंसाकर उससे रुपये ऐंठ लिए और जब वह रुपये मांगता है तो उसे जान से मारने की धमकी देता है। उसने ये रुपये अपनी मां के खाते से निकालकर उसे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed