फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   66.89 lakh power theft caught in two days

दो दिन में 66.89 लाख की बिजली चोरी पकड़ी

Tue, 02 Mar 2021 11:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
66.89 lakh power theft caught in two days
होडल। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के पलवल सर्कल में विभाग ने बिजली चोरी पकड़ों अभियान चला रखा है। बिजली विभाग ने 11 उपमंडल कार्यालयों के क्षेत्रों में दो दिन के विशेष अभियान के तहत 66 लाख 89 हजार की बिजली चोरी पकड़ी हैं। जबकि फरवरी के महीने में 1055 उपभोक्ताओं से दो करोड़, 37 लाख, चार हजार रुपये जुर्माना और 56 लाख 35 हजार रुपये की वसूली भी की। प्रदेश के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला के निर्देश मिलने पर प्रदेश भर में दो दिन में बिजली चोरी पकड़ने का अभियान चलाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सर्कल पलवल के अधीक्षण अभियंता एसएस सांगवान ने बताया कि 27 व 28 फरवरी को पहली बार बिजली चोरी पकड़ने का विशेष अभियान चलाया गया। इसमें पलवल डिवीजन में 78 , होडल डिवीजन में 106 और नूंह जिले के नूंह डिवीजन 185 बिजली चोरी के मामले पकड़े गए जिन पर 66 लाख 89 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। पलवल डिवीजन में 359, होडल डिवीजन में 329, नूंह डिवीजन में 367 बिजली उपभोक्ताओं पर 1731 किलोवाट बिजली चोरी करने के मामले में दो करोड़ 37 लाख रुपये के जुर्माने के साथ 56 लाख 35 हजार रुपये की वसूली विभाग द्वारा की गई ।
विज्ञापन

निगम ने उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के कार्य को पूरा करने में लगे हुए है। इसमें बिजली चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। बिजली चोरी पकड़ने के लिए लगातार अभियान चलता रहेगा। बिजली चोरी बंद होने पर दिल्ली जोन में 24 घंटे उपलब्ध करवा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- केसी अग्रवाल, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed